पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के कालियाबोर में 6,957 करोड़ रुपये के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का शिलान्यास किया और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया है. उन्होंने कहा कि असम की पहचान और संस्कृति बचाने (PM Modi challenged congress) की चुनौती है. असम सरकार जिस प्रकार घुसपैठ से निपट रही है. आज बहुत प्रशंसा हो रही है. कांग्रेस ने असम की मिट्टी को घुसपैठियों को सौंप दिया था.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की निगेटिव पॉलटिक्स को देश नकार रहा है. जिस मुंबई में कांग्रेस का जन्म हुआ था. वहां आज चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी बन गई है. जिस महाराष्ट्र पर कांग्रेस ने सालों तक शासन किया था. वहां कांग्रेस सिमट गई है. कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया है. कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है.

आज बीजेपी लोगों की पहली पसंद बन गई

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले भी महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए हैं. मुंबई जो दुनिया के सबसे बड़े निगमों में से एक है, वहां की जनता ने पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जनादेश दिया. जीत मुंबई में हो रही है और जश्न काजीरंगा में मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी की सेवा को अवसर दिया है.

 PM Modi challenged congress – पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले सुदूर दक्षिण में केरल की जनता ने बीजेपी को बड़ा समर्थन दिया है. वहां पहली बार बीजेपी का मेयर बनाया है. केरल की तिरुवनंतपुरम में आज बीजेपी सेवा कर रही है. बीते जितने भी चुनाव परिणाम आए हैं. उनका जनादेश साफ है. देश का वोटर आज गुड गवर्नेंस चाहता है. विकास चाहता है. विकास और विरासत दोनों पर फोकस करता है. इसलिए बीजेपी को पसंद करता है.

नॉर्थ ईस्ट अब दिल्ली और दिल के पास

पीएम मोदी ने कहा कि यह धरती वीरों की धरती है. हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बेटे-बेटियों की धरती है. उन्होंने कहा कि कल मुझे गुवाहाटी में बागुरुम्बा द्वो प्रोग्राम देखने का मौका मिला. बोडो समुदाय की टैलेंटेड बेटियों ने अपने बागुरुम्बा परफॉर्मेंस से एक नया रिकॉर्ड बनाया. इस अनोखे और जोशीले शो में 10,000 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया.

 

Share.
Exit mobile version