नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली जिले के डिफेंस कॉलोनी थाने की पुलिस ने सक्रिय अंतरराज्य दो ऑटो लिफ्टरो को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने 3 मामलों को सुलझाने का भी दावा किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आमिर और साहब उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने
चोरी की 4 मोटरसाइकिल (Vehicle Theft Gang Busted) समेत 3 स्कूटी भी बरामद की है।

इसे भी पढ़ें – मोदी 3.0 कैबिनेट पर बोली AAP नेता आतिशी, कहा- गठबंधन के नेताओं के साथ नहीं होगा सही व्यवहार

दक्षिण दिल्ली जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि 7 जून 2024 को एक मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में पुलिस थाना डिफेंस कॉलोनी में एक ई एफआईआर दर्ज की गई जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रात के समय उसके घर के सामने से उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली शिकायतकर्ता के बयान पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें – पानी संकट की याचिका में खामियां, सुप्रीम कोर्ट ने की दिल्ली सरकार की खिंचाई

Vehicle Theft Gang Busted – मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी डिफेंस कॉलोनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें कई पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया। टीम के द्वारा अपराध स्थल का दौरा किया गया और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से टीम को पता चला कि एक व्यक्ति ने अपराध किया है तदनुसार संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर तकनीकी उपकरणों के माध्यम से विकसित की गई और आरोपी की पहचान की गई।

Share.
Exit mobile version