Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Cyber Fraud: सब्जीवाले के करोड़पति ठग बनने की हैरतअंगेज दास्तान, घर बैठे-बैठे की काले धंधे से मोटी कमाई

    Cyber Fraud: सब्जीवाले के करोड़पति ठग बनने की हैरतअंगेज दास्तान, घर बैठे-बैठे की काले धंधे से मोटी कमाई

    November 7, 2023 क्राइम 4 Mins Read
    Cyber Fraud: सब्जीवाले के करोड़पति ठग बनने की हैरतअंगेज दास्तान, घर बैठे-बैठे की काले धंधे से मोटी कमाई
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Cyber Fraud: कोरोना महामारी और लॉकडाउन वो समय जब बड़े-बड़े कारोबारियों का कारोबार ठप हो गया था. लेकिन ऐसे समय में एक सब्जीवाले ने कुछ ऐसा किया कि वो महज कुछ महीनों में ही करोड़पति बन गया.गुरुग्राम का रहने वाला ऋषभ शर्मा कई सालों से सब्जी और फलों की दुकान लगाकर अपना घर चला रहा था और अपने परिवार को पाल रहा था, लेकिन कोरोना महामारी आई तो ये सहारा खत्म हो गया. लॉकडाउन में दुकान बंद हो गई, पैसों के लाले पड़ गए. खैर सब्जी की दुकान तो बंद हो गई लेकिन घर चलाने के लिए कुछ तो करना ही था. तब ऋषभ ने हालात से लड़ने के लिए एक नई राह चुन ली. एक ऐसी राह जो उसे पैसों के करीब तो ले गई, लेकिन उस राह का अंत बेहद खतरनाक था. बेरोजगारी के दिनों में ऋषभ अपने एक पुराने दोस्त से मिला. तब उनके शातिर दिमाग में एक ऐसा खतरनाक प्लान बना कि दोनों ने मिलकर कई लोगों को करोड़ों का चूना लगा दिया. दोनों के उस कारनामे को जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

    सबसे पहले बनाई एक होटल की वेबसाइट

    दरअसल सबसे पहले दोनों ने मिलकर एक होटल की वेबसाइट तैयार की और होटल को नाम दिया गया मैरियट बॉनवॉय होटल. वेबसाइट में ये होटल एक बेहद आलीशान विदेशी होटल नजर आता था. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा कोई होटल था ही नहीं. वेबसाइट इतनी अट्रैक्टिव थी कि अच्छा अच्छा आदमी धोखा खा जाए. इसके बाद इस होटल की तारीफ में अच्छे रिव्यू लिखने के लिए लोगों को 10 हजार रुपए भी दिए. अभी तक ऋषभ ने अपने इस काले कारोबार से एक चवन्नी भी नहीं कमाई थी. जिसके बाद कनेक्ट हुए लोगों को होटल में इनवेस्ट करने के लिए कहा. लोग इसकी बातों में आने लगे. नए कस्टमर भी जुड़ने लगे क्योंकि इस वेबसाइट के काफी अच्छे रिव्यूज थे. लोगों को कहीं भी कोई फर्जीवाड़ा नहीं लगा. जिसके बाद काफी पैसा आने लगा.

    विदेशों के साइबर क्रिमिनल्स से की दोस्ती

    इस दौरान ऋषभ ने विदेशों के साइबर क्रिमिनल्स से भी दोस्ती करनी शुरू कर दी. चीन, सिंगापुर में इसने कई कंपनियों से कॉन्टेक्ट किया जो भारत में साइबर क्राइम फैलाने का काम करती हैं. कई शहरों में इसके एजेंट फैले हुए थे. जो लोगों को पेड रिव्यू के नाम पर वेबसाइट से जोड़ते थे और फिर उनसे धीरे-धीरे पैसे ऐंठते थे. ये पैसा हवाले के जरिए विदेशों तक भी जाता था और ऋषभ के अकाउंट में भी आता था. ये काला कारोबार तीन साल तक चलता रहा. ये वही ऋषभ शर्मा था, जो फरीदाबाद की सड़कों पर दिन भर सब्जी बेचता था. अब उसके पास पैसा ऐशो आराम सब कुछ था लेकिन कहते हैं ना काले काम का अंत कभी कभी ना कभी जरूर होता है.

    देहरादून में ठगी करने के बाद किस्मत ने पलटा पासा

    इसी बीच इसने देहरादून के एक शख्स को भी अपने जाल में इसी तरह फंसाया. ये उस शख्स से 20 लाख रुपये ले चुका था, लेकिन बाद में ये गायब हो गया. देहरादून के इस शख्स ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई. जिसके बाद ऋषभ के अच्छे दिनों की उलटी गिनती शुरू हो गई. पुलिस ने जांच शुरू की तो इस रैकेट के तार दूर-दूर तक जुड़ते नजर आए. पुलिस ने इसके बारे में जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि ये इन दिनों गुरुग्राम में रह रहा है. पुलिस ने छापा मारा और पिछले हफ्ते इसे गिरफ्तार किया गया. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके खिलाफ 10 राज्यों में 37 केस दर्ज हैं. इसके अलावा 855 केस में वो सह अभियुक्त है और 892 मामलों की जांच चल रही है. उसके खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और आईटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है. फिलहाल वो गिरफ्त में है. इसलिए कहा जाता है कि मेहनत और ईमानदारी का पैसा ही इंसान को फलता है. लेकिन गलत तरीके के कारोबार का अंत एक ना एक दिन होता ही है. इसे भी पढ़ें – स्वस्थ लिवर से ही रहेगा शरीर स्वस्थ, अलकोहल से दूरी जरुरी
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर्स हो रहे हैं शामिल

    Valentine’s Day Scam: वैलेंटाइन डे पर प्यार के नाम पर ‘लूट’! इन 3 ऑनलाइन स्कैम से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    इंस्टाग्राम की दोस्ती का खौफनाक अंत, रीवा में अग्निवीर पर दुष्कर्म का आरोप; पुलिस ने किया गिरफ्तार

    माइक्रो एलईडी और मिनी एलईडी टीवी में क्या अंतर है? कौन सी तकनीक है सबसे बेस्ट

    1 फरवरी से बदल गए यूपीआई के नियम, Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए बड़ी खबर

    अपनी ही पिस्टल से मारा गया सूरज बिहारी, पूर्णिया पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.