Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP
    • सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, मच गया राजनीतिक हंगामा
    • हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर
    • सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी
    • ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- ‘कांग्रेस में कई मणिशंकर अय्यर भरे हैं’
    • दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप
    • सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा
    • देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, December 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, 5 घंटे का होगा दिल्ली से हिमाचल का सफर

    पीएम मोदी ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, 5 घंटे का होगा दिल्ली से हिमाचल का सफर

    October 13, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Vande Bharat Express
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने ऊना स्टेशन से हरी दिखाकर वंदे भारत को रवाना कर दिया है। यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा। आप एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के जरिए इसमें सफर कर सकते हैं।

    इसे भी पढ़ें – ऊना में विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला, कहा – जनता को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे पाए

    यदि आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

    Vande Bharat Express -अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी आज जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे वह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह ट्रेन बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति तक पहुंचने में सक्षम है। ट्रेन बुधवार छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

    इसे भी पढ़ें – “वाडा एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट संगोष्ठी- 2022” का हुआ उद्घाटन, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया सम्बोधित

    ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी। चंडीगढ़ से 6.25 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन अंब से दिल्ली तक के सफर को महज साढ़े पांच घंटे में तय कर लेगी। वहीं रिवर्स रूट पर यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11.05 बजे अंब अंदौरा में यात्रा समाप्त हो जाएगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

    शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    हिमाचल प्रदेश में विकास की नई इबारत, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’का लोकार्पण

    दुबई एयर शो में देश के वीर को सलाम! विंग कमांडर ‘नमांश’ शहीद, कैसे हुआ हादसा, जानकर हर कोई स्तब्ध

    हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.