शिवपुरी : नरवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए हैरान कर देने वाले घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है. दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हुई अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. वैन से आए नकाबपोश बदमाशों ने यहां एक महिला और उसके बच्चों को दिन दहाड़े अगवा कर लिया. लेकिन शुरुआती जांच में (husband kidnaps wife and children) ही चौकाने वाली सच्चाई सामने आई कि ये अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि महिला के पति ने किया था.
इसे भी पढ़ें – शाम होते ही क्लासरूम में बदल जाता है ये पुलिस स्टेशन, 100 से ज्यादा बच्चों की लगती है पाठशाला
नरवर के निजामपुर निवासी जगन्नाथ जाटव और उसकी पत्नी पार्वती जाटव के बीच बीते करीब पांच वर्षों से तलाक को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है. पार्वती अपने बच्चों के साथ नरवर में रह रही थी. मंगलवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच जगन्नाथ दो साथियों के साथ कार से पहुंचा और पत्नी व दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ ले गया. घटना के कुछ समय बाद जगन्नाथ ने ससुराल पक्ष को फोन कर पत्नी और बच्चों को साथ ले जाने की सूचना दी. इसके बाद से महिला, बच्चों और जगन्नाथ का कोई पता नहीं चल पाया है. पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ के घर पर भी ताला लगा हुआ है.
इसे भी पढ़ें – प्रिया मेहरा को दोस्त तुषार ने पीटा और छत से उठाकर नीचे फेंका, पुलिस ने खोला राज
husband kidnaps wife and children – इधर, महिला पार्वती के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नरवर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. पुलिस का कहना है कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी सामने आया है, जो हैरान करने वाला है.


