Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला
    • पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह
    • काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने
    • BRICS Meeting Delhi : दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा
    • बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
    • UP BJP Meeting : 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक
    • कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी
    • जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, May 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तरकाशी से नैनीताल तक भारी बर्फबारी, 8 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

    उत्तरकाशी से नैनीताल तक भारी बर्फबारी, 8 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

    January 27, 2026 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Uttarakhand Weather Update
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी (Uttarakhand Weather Update) जिलों में हो रही बर्फबारी का असर राज्य के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है, जहां ठंड बढ़ गई है. 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड का मौसम खराब रहने की आशंका है.

    मौसम विभाग की ओर से 27 और 28 जनवरी को चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बर्फबारी का अलर्ट है. इन जिलों में अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान सर्द हवाएं चलने का भी अनुमान है. इसके अलावा हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और उधम सिंह नगर में ओले गिरने की संभावना है.

    इसे भी पढ़ें – पहाड़ों में फिर लौटेगी रौनक: उत्तरकाशी और चमोली समेत इन इलाकों में भारी हिमपात की चेतावनी

    मौसम विभाग ने 28 जनवरी को भी राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं इसी तरह के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

    Uttarakhand Weather Update – मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी तक कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 29 और 30 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में 2800 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं 31 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिलेगी रफ्तार

    चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के नाम पर साइबर ठग सक्रिय

    नौकरी के बहाने मिजोरम की लड़कियों से देह व्यापार; रुद्रपुर में पुलिस ने किया बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

    Weather Update: दिल्ली-NCR में 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत

    हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल

    Unique Wedding: जहां जलती हैं चिताएं, वहां सजा शादी का मंडप; श्मशान में सात फेरे देख भड़के लोग

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.