Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पढ़ाई की जगह छात्राओं से मसाज कराने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित, जांच के बाद BSA की बड़ी कार्रवाई
    • ईरान-इजराइल जंग से नहीं महंगी होगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें! भारत सरकार का बड़ा बयान- ‘हमारे पास है तेल का पर्याप्त स्टॉक’
    • अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी! बोले- ‘शांति के लिए पहल करे भारत’
    • अमित शाह की हुंकार! ‘केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये’
    • IPS अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
    • निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी
    • घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को ममता ने बनाया मुद्दा, कल बंगाल में महिलाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन
    • पंजाब में ‘इंडस्ट्रियल क्रांति’ की शुरुआत! नई नीति 2026 से खुलेंगे निवेश के द्वार, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » UPSC Success Story: परचून की दुकान चलाने वालों ने क्रैक किया UPSC! गरोठ के 2 युवाओं की 5 साल की मेहनत लाई रंग

    UPSC Success Story: परचून की दुकान चलाने वालों ने क्रैक किया UPSC! गरोठ के 2 युवाओं की 5 साल की मेहनत लाई रंग

    March 7, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मंदसौर : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) यूपीएससी में मंदसौर की गरोठ तहसील के दो युवाओं ने बाजी मारी. सिविल सर्विसेज में सफलता पाने पर पूरे जिले में हर्ष की लहर है. गरोठ तहसील के ग्राम नारिया के साधारण किसान परिवार के अंकुश पाटीदार ने इस परीक्षा में 780 वीं रैंक बनाकर सफलता हासिल की है. गरोठ नगर के सामान्य किराना व्यवसायी के बेटे नितिन मोदी ने भी 755 भी रैंक हासिल की है.

    किराने की दुकान में बैठते रहे नितिन मोदी

    नितिन मोदी पिछले 4 साल से घर पर ही रहा कर तैयारी कर रहे थे. उन्होंने किसी भी तरह की कोचिंग क्लासेस जॉइन नहीं की. घर पर ही रहकर पिता के किराना व्यवसाय में सहयोग करने के बाद वह यूपीएससी एग्जाम के लिए किताबों से अध्ययन करते रहे. आखिरकार उन्हें सफलता हासिल हो गई. नितिन मोदी ने बताया “परिवार के तमाम लोगों ने पिछले 4 साल के दौरान उनका काफी सहयोग किया और उनके मित्रों ने भी उन्हें कोर्स की किताबें उपलब्ध करवाने में मदद की.”

    महंगी कोचिंग में समय बर्बाद नहीं करने की सलाह

    नितिन मोदी ने 10वीं तक की पढ़ाई भानपुरा के कमला सकलेचा स्कूल, हायर सेकेंडरी शामगढ़ के शासकीय विद्यालय में रहकर पास की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की. उन्होंने युवा छात्र-छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करके सफलता हासिल करने का संदेश दिया है. नितिन मोदी का कहना है “महंगे इंस्टिट्यूट में कोचिंग क्लासेस करके समय की बर्बादी ना करें. लगन और सच्ची मेहनत से यदि युवा अपने घर पर ही रहकर किताबों का अध्ययन करें तो सफलता प्राप्त होगी.”

    अंकुश पाटीदार ने 5 साल की तैयारी

    गरोठ तहसील के ही ग्राम नारिया बुजुर्ग के किसान परिवार के युवा अंकुश पाटीदार ने भी 5 साल में यूपीएससी की परीक्षा क्लियर की है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के लोगों को दिया. अंकुश पाटीदार फिलहाल दिल्ली में हैं. उन्होंने फोन पर बताया “परिवार के तमाम लोगों के साथ माता-पिता ने उनकी पढ़ाई के दौरान काफी मदद की और उनका मनोबल बढ़ाया. इसी वजह से उन्हें सफलता मिली है.” अंकुश पाटीदार के चयन के बाद पूरे गांव में उत्सव का माहौल है. लोगों ने आतिशबाजी करके जश्न मनाया.

    पिता के साथ खेती में सहयोग किया

    अंकुश के पिता अंबाराम पाटीदार ने बताया “अंकुश ने घर पर रहकर ही काफी तैयारी की और वह खेती किसानी के काम में भी उनकी बहुत मदद करता रहा. परिजनों के निकट रहने से, परिवार के लोग उसका उत्साह वर्धन करते रहे और लगन और आगे बढ़ने की ललक के कारण ही उसे सफलता मिली है.”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    श्योपुर में एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO! ‘सिंघम’ अवतार देख मची खलबली, अफसरों-कर्मचारियों के उड़े होश

    नारी शक्ति की उड़ान! ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महिला राइडर्स

    MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेगी आपत्ति

    ‘3D’ फेम नया कप्तान; IPS पद्म विलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान, अवैध हथियारों और चोरी पर रहेगा कड़ा प्रहार

    पूर्व विधायक की विवादित टिप्पणी: होली को बताया ‘घिनौना त्योहार’, भगवान विष्णु और हिरण्यकश्यप पर दिया आपत्तिजनक बयान

    कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा बड़ा मौका; वीडी शर्मा ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी का दिया इशारा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.