उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बटुक ब्राह्मणों की शिखा खींचने को लेकर लगातार राजनीतिक माहौल बना हुआ है. इस मसले पर मचे सियासी बवाल के बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज गुरुवार को (big step amid peak controversy) अपने आवास पर कई बटुक ब्राह्मणों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की. इससे पहले इन लोगों ने कल दूसरे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की थी. कहा जा रहा है कि कुछ गुरुकुल से करीब 100 की संख्या में बटुक ब्राह्मण पहुंचे.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को बटुक ब्राह्मणों से शिखा खींचने की घटना को महापाप करार दिया था. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि किसी की चोटी खींचना गंभीर पाप है और जो ऐसा करते हैं उन्हें पाप लगता है. उनकी इस टिप्पणी के बाद से यह मामला फिर से गरमा गया. इस बीच बटुक ब्राह्मणों का एक समूह कल दोनों उपमुख्यमंत्रियों का अभिनंदन करने पहुंचा था. इन ब्राह्मणों का कहना है कि सरकार में केवल 2 लोगों ने ही बटुक ब्राह्मणों के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई.
इसे भी पढ़ें – सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल
ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर आज सुबह बटुक ब्राह्मणों का एक समूह मिलने पहुंचा. इस दौरान उन्होंने पत्नी संग बटुक ब्राह्मणों का टीका लगाकर स्वागत किया और बटुक ब्राह्मणों ने उपमुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की. उपमुख्यमंत्री ने आज इन्हें मिलने के लिए बुलाया था क्योंकि कल मुलाकात नहीं हो सकी थी.
big step amid peak controversy – कई गुरुकुल से मुलाकात करने आए बटुक ब्राह्मणों का कहना है कि हम यहां पर उपमुख्यमंत्री को इस बात के लिए आभार देने आए हैं क्योंकि इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी बात रखी. एक बटुक ब्राह्मण ने कहा कि शिखा ब्राह्मणों का धरोहर है. हम ब्राह्मण समाज के लोग हैं और सभी के कल्याण की बात करते हैं.


