उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण आग के तांडव में 70 झुग्गियां जलकर राख हो गईं. पिलखुवा थाना क्षेत्र में मोदीनगर रोड स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री के पास बनी झुग्गी बस्ती में सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 70 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग आसपास के गोदामों और फैक्ट्रियों तक फैल गई. इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.
70 slums and 2 factories burnt down – हापुड़ से पिलखुवा के अर्जुननगर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है और जो भीषण आग लगी थी, उसका काले धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर तक देखा गया. भीषण आग के कारण आसमान में काला धुआं ही नजर आ रहा था.
इसे भी पढ़ें – बदायूं में नर्सिंग होम की खौफनाक करतूत, गर्भवती के सीने पर बैठकर दबाया पेट, नवजात की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे झुग्गियों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. झुग्गियों में रखी प्लास्टिक, पॉलिथीन, लकड़ी और कबाड़ जैसे ज्वलनशील पदार्थों ने आग को और भड़काया, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई. आग की लपटें पास स्थित गायत्री लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट, यूनाइटेड ट्रांसपोर्ट और एक जींस सिलाई फैक्ट्री तक पहुंच गईं. गोदामों में रखा भारी मात्रा में कपड़ा जलकर राख हो गया.
70 slums and 2 factories burnt down – जानकारी के अनुसार, एक गोदाम में करीब 800 गांठ और दूसरे में लगभग 250 गांठ माल रखा था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया. करीब आठ दमकल गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान पूरे इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
