कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA ) के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मानिक गुप्ता केडीएम लीग के मुकाबले में (deadly attack by bees on pitch) अंपायरिंग कर रहे थे. क्रिकेट मैच के दौरान मधुक्खियों के एक झुंड ने अंपायर और खिलाड़ियों को पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से चपेट में आए कई अन्य खिलाड़ियों के घायल होने की खबर है.
इसे भी पढ़ें – सहेली ने दिया धोखा! लाखों ठगने के बाद गंदे काम में धकेला, ऐसे खुली पोल
बुधवार को उन्नाव जिले में शुक्लागंज मे स्थित सप्रू मैदान पर क्रिकेट का लीग मैच खेला जा रहा था, मैच के दौरान ही अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों ने अंपायर मानिक गुप्ता और जगदीश शर्मा को निशाना बनाया. करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें डंक मारती रहीं, जिसमें अम्पायर मानिक गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें – ‘चोटी विवाद’ के बीच ब्रजेश पाठक का बड़ा कदम, बटुक ब्राह्मणों का तिलक लगाकर किया सम्मान
deadly attack by bees on pitch – गंभीर हालत में उन्हें तुरंत शुक्लागंज के प्राइवेट अस्पतालों और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया. वहां से डॉक्टर्स ने उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे मे जान गंवाने वाले मानिक गुप्ता की चार बेटियों और परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा. मानिक गुप्ता फीलखाना के निवासी थे और पिछले 30 वर्षों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से जुड़े थे.


