मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की पुलिस अफसर कल्पना रघुवंशी पर दो लाख रुपये कैश और मोबाइल चुराने का आरोप लगा है. आरोप है कि कल्पना रघुवंशी ने अपनी ही सहेली के घर में चोरी की है. यह (uniform stained with theft) मामला भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. प्रमिला तिवारी ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है.
मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में कल्पना रघुवंशी नोटों की गड्डी हाथ में लिए दिखीं. हालांकि, पुलिस ने प्रमिला तिवारी को उनका मोबाइल फोन वापस दिला दिया है, लेकिन चोरी हुए कैश का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं, जहांगीराबाद एसीपी बिट्टू शर्मा के मुताबिक, आरोपी अधिकारी की तलाश जारी है. पुलिस की टीम जब उनके सरकारी आवास पर पहुंची तो वहां ताला लटका मिला.
इसे भी पढ़ें – किन्नर विवाद के बाद नया भूचाल : राजा हाशमी और भाई समीर पर अब दुष्कर्म और जबरन धर्मांतरण का गंभीर केस दर्ज

