उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां सोमवार शाम ग्राम करोंदिया की एक खदान में नहाने के दौरान दो किशारों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान किशनपुरा निवासी अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) के रूप में हुई है. इस हादसे में 7 अन्य किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रात साढ़े 10 बजे तक रेस्क्यू टीम ने एक नाबालिग (9 teenagers drowned in Ujjain) किशोर का शव बरामद कर लिया, वहीं दूसरे बच्चे का शव भी मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – सतना में ‘नीला ड्रम कांड’, एकतरफा प्यार में मासूम की हत्या कर ड्रम में छिपाई लाश; महिला ने शादी से किया था इनकार

सोमवार शाम करीब 3 बजे करोंदिया के पास मौजूद खदान में 9 दोस्त नहाने गए थे. इसी दौरान दो नाबालिग गहरे पानी का अंदाजा नहीं लगा पाए और डूबने लगे. उसे बचाने के लिए बाकी दोस्त भी आगे बढ़े, लेकिन खदान की गहराई ने हालात बिगाड़ दिए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों व रेस्क्यू टीमों की मदद से 7 बच्चों को बच्चा लिया गया. वहीं दो नाबालिग अनस खान (16) और शुभम जाटवा (17) की मौत हो गई.”

इसे भी पढ़ें – विधायक प्रीतम लोधी का खुला चैलेंज- ’15 दिन में माफी मांगो वरना 10 हजार लोग SDOP का बंगला गोबर से भर देंगे’

9 teenagers drowned in Ujjain

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम को सूचना दी. प्रशासन हरकत में आया और मौके एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम को भेजा गया. शाम करीब 5 बजे बाकी दो बच्चों के लिए गोताखोरों की मदद से सर्च व रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. कई घंटों तक लगातार खोजबीन की और पानी के अंदर तलाश के लिए अंडरवाटर रेस्क्यू कैमरा का भी उपयोग किया गया. रात साढ़े 10 बजे रेस्क्यू टीम ने एक किशोर का शव बरामद किया. वहीं, दूसरे बच्चे का शव भी मंगलवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया.

 

 

Share.
Exit mobile version