चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। राज्य पुलिस को त्योहार में पंजाब को दहलाने का मंसूबा पाले लश्कर-ए- तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के इन आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार (Two Terrorists Arrested) बरामद हुए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार सुबह एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।
इसे भी पढ़ें – प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों का जल्दी हल किया जाएगा : धालीवाल
पुलिस महानिदेशक यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इन दोनों आतंकवादियों को फिरदौस अहमद भट ने टाइम बम बनाने का सामान,दो हैंड ग्रेनेड और पिस्टल देकर भेजा था।अमृतसर में आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से दो आईईडी, दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन, एक पिस्तौल,24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और चार बैटरी बरामद हुई हैं। यादव ने कहा है कि आरोपितों को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – पंजाब में संदिग्ध ड्रग तस्कर पकड़ा गया, 4.94 करोड़ रुपये नकद बरामद
Two Terrorists Arrested – पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था। उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका करार दिया।