Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जबलपुर में दो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; महाकुंभ से लौटरहे थे

    जबलपुर में दो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; महाकुंभ से लौटरहे थे

    February 24, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जबलपुर जिले में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहला हादसा जबलपुर-कटनी राष्ट्रीय (two road accidents in jabalpur) राजमार्ग (एनएच-30) पर खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में जाकर सामने से आ रही बस से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

    two road accidents in jabalpur – हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकक कस्बे के रहने वाले थे और प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहे थे. हादसे में विरुपाक्षी गुमटी, बासवराज कुराती, बालचंद्र, राजू, इरणां और सुनील बालचंद्र की मौत हो गई. वहीं, सदाशिव और मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन ने क्रेनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया.

    सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

    दूसरा हादसा अंधमुख बाईपास के पास हुआ, जहां सुल्तानपुर से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही एक कार MP 04 ED 9540 सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जिसमें कार चालक सहित दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में बैठी एक महिला को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में 108 की मदद से भर्ती कराया गया है. इस हादसे में कार सवार अश्वनी चौधरी और सौरभ सेन की मौत हो गई, जबकि वर्षा पटेल घायल हो गईं.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इन घटनाओं के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों हादसों की पुष्टि एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने की है. उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उज्जैन व्यापार मेले ने रचा इतिहास, 41 हजार से ज्यादा वाहन बिके; सरकार को मिला ₹206 करोड़ का राजस्व

    राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार

    ‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

    ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत

    Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का ‘शक्ति प्रदर्शन’! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने 50 रुपये देकर पीछा छुड़ाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.