एक ओर वॉशिंगठन में OpenAI अपनी जगह और पकड़ को मजबूत कर रहा है तो वहीं, दूसरी ओर स्मार्टफोन चलाने वाले यूजर्स को Anthropic काफी पसंद आ रहा है. इसका सबसे बड़ा सबूत ये है कि Anthropic का Claude AI ऐप ने ऐसा धमाल मचाया है कि ऐप स्टोर पर ये ऐप नंबर 1 बन गया है. डारियो अमोदेई (एंथ्रोपिक के सीईओ) की (this ai app suddenly became number 1) कंपनी का अमेरिका के रक्षा विभाग के साथ विवाद चल रहा है. AI की तैनाती को लेकर विवाद शुरू हुआ था, इसके बाद एंथ्रोपिक का वॉशिंगटन में साइड लाइन कर दिया गया.
AI प्लेटफॉर्म Anthropic को लोगों से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये ऐप अब ऐप स्टोर पर बढ़िया रिस्पॉन्स मिलने की वजह से नंबर 1 बन गया है. ये ऐप शनिवार शाम ऐपल ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला प्रोडक्टिविटी ऐप में नंबर 1 स्पॉट पर आ गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जनवरी के लास्ट तक ये ऐप टॉप 100 ऐप्स की लिस्ट से बाहर था. फरवरी में इस ऐप ने पहले तो टॉप 20 में अपनी जगह बनाई, इसके बाद अब ये ऐप नंबर 1 पॉजिशन पर आ गया है. डारियो अमोडेई का नजरिया लोगों को पसंद आया, यही वजह है कि एंथ्रोपिक ऐप की ओर लोग अट्रैक्ट हुए और नतीजे आप लोगों के सामने हैं.
this ai app suddenly became number 1 – एक ओर जहां एंथ्रोपिक पर बैन लगा हुआ है तो वहीं ओपनएआई ने पेंटागन के साथ करार कर लिया. ऐप स्टोर की रेटिंग इस बात का संकेत दे रही है कि भले ही सरकार इस ऐप को पसंद नहीं कर रही है लेकिन लोग एंथ्रोपिक के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.


