Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
    • बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम
    • Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    • Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
    • नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?
    • बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार
    • Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश
    • Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Tripura Sundari Temple Jabalpur: जबलपुर की शक्तिपीठ जहाँ मां के तीन रूपों के होते हैं दर्शन, जानें कलचुरी वंश और मां त्रिपुर सुंदरी का गहरा नाता

    Tripura Sundari Temple Jabalpur: जबलपुर की शक्तिपीठ जहाँ मां के तीन रूपों के होते हैं दर्शन, जानें कलचुरी वंश और मां त्रिपुर सुंदरी का गहरा नाता

    March 19, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जबलपुर: शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर तेवर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर है. यहां पर माता दुर्गा की तीन मुख वाली मूर्ति है. यह मंदिर कलचुरी कालीन है. कलचुरी राजाओं की राजधानी त्रिपुरी थी. जिसे अब तेवर के नाम से जाना जाता है. कलचुरी राजाओं के समय से ही इस मंदिर में पूजा-अर्चना चला आ रहा है. आज भी चैत्र नवरात्र में यहां लाखों लोग माता के दर्शन करने और पूजा करने के लिए पहुंचते हैं.

    त्रिपुरी था कलचुरी राजाओं की राजधानी

    इतिहासकार आनंद राणा बताते हैं कि “जबलपुर मध्य क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक शहर है. यह शहर दो बार पूरे मध्य भारत की राजधानी रह चुका है. एक बार गोंडवाना काल में और उसके पहले कलचुरी राजाओं के काल में. कलचुरी राजा जबलपुर में लगभग 1000 साल पहले हुए हैं. जबलपुर के वर्तमान में तेवर गांव जिसे पहले त्रिपुरी के नाम से जाना जाता था, यहीं पर कलचुरी राजाओं की राजधानी थी. इस पूरे गांव में आज भी कलचुरी शासन के कई अवशेष मिलते हैं. कलचुरी राजाओं के समय के ज्यादातर निर्माण टूट गए हैं, लेकिन उस जमाने के कुछ मंदिर आज भी श्रद्धा का केंद्र है.”

    तीन मुख वाली त्रिपुरी सुंदरी माता की प्रतिमा

    जबलपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर तेवर गांव के ठीक बाजू में त्रिपुर सुंदरी माता का मंदिर है. यहां एक काले पत्थर की बनी बेहद आकर्षक तीन मुख वाली बड़ी मूर्ति विराजमान है. ऐसा माना जाता है कि त्रिपुरी का नाम ही त्रिपुर सुंदरी माता की वजह से पड़ा था और उस जमाने से ही इस मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला चला आ रहा है. आज भी त्रिपुर सुंदरी माता की जबलपुर के आसपास बहुत मान्यता है और बड़ी तादाद में लोग यहां पर चैत्र नवरात्र में पहुंचते हैं.

    चैत्र नवरात्र में मंदिर खुलने-बंद और पूजा-आरती का समय

    त्रिपुर सुंदरी माता के मंदिर के पुजारी गोपाल ने बताया कि “चैत्र नवरात्र में बड़ी तादाद में भक्त यहां पहुंचते हैं. इसलिए मंदिर सुबह 4:00 बजे ही खुल जाता है और सुबह 4:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक लोग जल अर्पण करने के लिए आते हैं. इसके बाद सुबह 6:30 पर महाअभिषेक होता है और 8:00 बजे आरती होती है. इसके बाद बीच-बीच में प्रसाद वितरण होता है और रात 12:00 बजे तक पट खुले रहते हैं. दूर-दूर से आने वाले लोग लंबी कतारों में खड़े होकर घंटे अपनी बारी का इंतजार करते हैं. सामान्य दिनों में मंदिर 9:00 बजे बंद हो जाता है, लेकिन नवरात्रि में हम मंदिर को 12:00 तक खोल रखते हैं ताकि लोग माता का आशीर्वाद ले सकें.

    नवरात्रि में निकलती है 10 किमी पैदल यात्रा

    जबलपुर के श्रद्धालु अतुल मिश्रा ने बताया कि “हम सैकड़ों लोग जबलपुर शहर से नवरात्रि में 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकालते हैं और शहर से इकट्ठा होकर माता त्रिपुर सुंदरी तक जाते हैं. यह सिलसिला कई सालों से चला रहा है. त्रिपुर सुंदरी माता की जबलपुर के आसपास बड़ी मान्यता है. इस मंदिर का प्रबंध भी शासन की देखरेख में चलता है. हालांकि मंदिर में एक कमेटी है, जो मंदिर के कामकाज को देखते हैं, लेकिन पुरातत्व महत्व के इस मंदिर में शासन का दखल भी होता है. यहां इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि हजार साल पुरानी यह मूर्ति का अपना स्वरूप बना रहे, इसलिए लोगों को मूर्ति के केवल दर्शन करने दिए जाते हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Eid 2026: बोहरा समाज ने आज मनाई ईद! मस्जिदों में उमड़ी भीड़, देश की अमन-चैन के लिए मांगी दुआ; जानें क्यों सबसे पहले त्योहार मनाता है ये समाज?

    Chhatarpur Congress News: बिजली बिल बकाया होने पर कांग्रेस कार्यालय की कुर्की के आदेश, विभाग ने चस्पा किया नोटिस; भाजपा ने कसा तंज

    Kumar Vishwas in Bhopal: भोपाल के अटल पथ पर सजी महफिल, कुमार विश्वास के निशाने पर आए कमलनाथ; सियासी तंज से गूंजा शहर

    मैहर में ‘आस्था का ज्वार’! चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ शारदा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब; इस बार VIP दर्शन बंद, आम भक्तों की हुई चांदी

    छिंदवाड़ा में ‘सहस्त्र चंडी’ की गूँज! पदयात्रा के बाद सांसद ने शुरू कराया महायज्ञ; देशभर के दिग्गज संतों का जमावड़ा

    Animal Attack in Residential Area: रिहायशी इलाके में घुसे हिरण पर कुत्तों का हमला, 30 मिनट तक चला संघर्ष; स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई जान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.