Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार
    • रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • धमतरी में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी दवा
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: प्रश्नकाल से लेकर बजट अनुदान तक विपक्ष सरकार पर करेगा प्रहार, हंगामे के आसार
    • रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन विस्तार से प्रभावित किसानों का फूटा गुस्सा, वर्तमान बाजार मूल्य पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    • बिलासपुर में बड़ा हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बस
    • एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड विवाद: सदन में भाजपा विधायक बनाम सरकार, जांच की मांग
    • कोपरा जलाशय को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, विदेशी पक्षियों का बना आरामगाह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, December 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांगड़ा में आठ मिनट में दो बार भूकंप से कांपी धरती, सीमावर्ती गांवों में भी महसूस हुए झटके

    कांगड़ा में आठ मिनट में दो बार भूकंप से कांपी धरती, सीमावर्ती गांवों में भी महसूस हुए झटके

    January 14, 2023 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Tremors Of Earthquake
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला : हिमाचल प्रदेश की उच्च पहाड़ियों पर बर्फबारी के बीच शनिवार तड़के आठ मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। भूकंप (Tremors Of Earthquake) का केंद्र कांगड़ा के जिला मुख्यालय धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों के पास रहा। भूकंप के झटके चंबा जिला के सीमावर्ती गांवों में भी महसूस हुए। दो बार भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। कांगड़ा और चंबा के निवासियों के जेहन में 118 साल पहले आए विनाशकारी भूकंप की भयावहता ताजा हो गई।

    इसे भी पढ़ें – शिमला में हल्की बर्फबारी से सैलानी खुश, हिमाचल प्रदेश में 200 सड़कें वाहनों के लिए बंद

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप का पहला झटका सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर महसूस हुआ। भूकंप का केंद्र धर्मशाला की धौलाधार की पहाड़ियों के नीचे कांगड़ा और चंबा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र आरएफ अंद्राला ग्रोन में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। इसके कुछ मिनट बाद 05 बजकर 17 मिनट पर दूसरा झटका लगा।

    Tremors Of Earthquake – इसकी तीव्रता पहले भूकंप से ज्यादा 3.2 रही। भूकंप का केंद्र बिंदु धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों स्थित धार शरौर क्षेत्र में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर रहा। राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के निदेशक सुदेश मोकटा ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कहीं से जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हिमाचल प्रदेश में पिछले एक महीने के भीतर आठ बार भूकंप के झटके लग चुके हैं। हालांकि तीव्रता कम रहने से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। चार दिन पहले मंडी जिला के सुंदरनगर में 2.5 की तीव्रता का भूकंप आया था।

    इसे भी पढ़ें – शहरों में कम निकले वोटर,महिलाओ ने जमकर डाले वोट, हिमाचल में किसकी बनेगी सरकार?

    इससे पूर्व 03 जनवरी को सोलन जिला में 2.7 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। जबकि 31 दिसंबर को मंडी जिला में भी इतनी ही तीव्रता का भूकंप आया था। 26 दिसंबर को कांगड़ा, 21 दिसंबर को लाहौल- स्पीति और 16 दिसंबर को किन्नौर जिला में भूकंप के झटके लग चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील सिस्मिक जोन-05 में आते हैं। प्रदेश वर्ष 1905 में विनाशकारी भूकंप का दंश झेल चुका है। तब कांगड़ा और चंबा जिलों में आये उच्च तीव्रता के भूकंप में 10 हजार से अधिक लोग मारे गए थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    हिमाचल: चंबा में बड़ा हादसा! छत पर डांस के दौरान हादसा, 25 लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी

    शिमला के संजौली में बड़ा विवाद! हिंदू संगठन ने चेताया- ‘मस्जिद में नहीं होने देंगे जुमे की नमाज’, शस्त्र पूजा कर दिया सख्त संदेश

    हिमाचल प्रदेश में विकास की नई इबारत, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’का लोकार्पण

    दुबई एयर शो में देश के वीर को सलाम! विंग कमांडर ‘नमांश’ शहीद, कैसे हुआ हादसा, जानकर हर कोई स्तब्ध

    हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद! हिंदू संगठन की मांग पर अड़े रहने के कारण जुमे की नमाज नहीं पढ़ी गई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.