Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट्टैयन ने दिया बयान
    • Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बरामद
    • दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग
    • Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गिरफ्तार
    • Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा
    • Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी
    • Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर ‘ऋषि अरबिंदो’ रखने की मांग, BJP विधायक के बयान पर TMC का पलटवार
    • Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में ‘ऑपरेशन चक्र-VI’, 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेमारी कर 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महिला के रूप में जन्मे व्यक्ति ने लिंग बदलवाया, बहन की सहेली से शादी रचाई

    महिला के रूप में जन्मे व्यक्ति ने लिंग बदलवाया, बहन की सहेली से शादी रचाई

    December 9, 2023 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंदौर : महिला के रूप में जन्मे 49 वर्षीय व्यक्ति ने लिंग पुष्टिकरण सर्जरी कराने के बाद अपनी बहन की सहेली के साथ शादी रचाई है।इस जोड़े ने प्रशासन से विवाह पंजीकरण का प्रमाणपत्र भी हासिल किया है। देश में ‘एलजीबीटीक्यूआईए+’ समुदाय को लेकर जागरूकता बढ़ने के बीच यह अनूठी शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दो साल पहले लिंग पुष्टिकरण (Transgender Marriage) सर्जरी कराने वाले अस्तित्व (49) ने आस्था नाम की महिला से शादी के पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान वर के रूप में आवेदन किया।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को, नेता का किया जाएगा चयन

    Transgender Marriage – इस बीच, अस्तित्व और आस्था की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही हैं। इनमें से एक तस्वीर में विवाह के बाद घर पहुंचे वर-वधू का उनके परिजन आरती उतारकर ढोल की थाप पर स्वागत करते नजर आ रहे हैं। अस्तित्व, पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। उनका कहना है कि एक महिला के रूप में खुद को सहज महसूस नहीं करने के कारण उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अपने 47वें जन्मदिन पर लिंग पुष्टिकरण सर्जरी कराई। सर्जरी से पहले उनका नाम अलका था।

    इसे भी पढ़ें – नवनिर्वाचित 205 विधायक करोड़पति, 296 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भाजपा विधायक सबसे ऊपर

    अस्तित्व ने बताया कि उनकी जीवनसंगिनी का असली नाम ऋतु है और उन्होंने प्रेम से उन्हें आस्था नाम दिया है। उन्होंने कहा, आस्था नाम के काल्पनिक पात्र का मुझे हमेशा अहसास रहा है। मैं सोचता था कि मैं जब भी शादी करूंगा, अपनी जीवनसंगिनी का नाम आस्था ही रखूंगा। जीवनसंगिनी के रूप में आस्था को अपने जीवन में देखकर मुझे जो खुशी हो रही है, वह शब्दों में बयान नहीं की जा सकती है।’ आस्था ने कहा, मैं अस्तित्व के साथ शादी से बहुत खुश हूं। अस्तित्व से मेरी पहली मुलाकात उनकी बहन के जरिये हुई थी। हम पिछले पांच-छह महीने से एक-दूसरे को समझ रहे थे। फिर हमें अहसास हुआ कि हम एक जोड़े के तौर पर एक-दूसरे के लिए बिल्कुल सही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    किरायेदार, डिलीवरी एजेंट और घरेलू कामगारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य; कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश

    रीवा-सीधी मार्ग पर बस और बल्कर में भीषण भिड़ंत, 5 यात्रियों की मौत; तालाब किनारे पलटी बस

    मध्य प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मंदाकिनी-नर्मदा उफान पर; 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा

    मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्री को कुचला, मौके पर ही मौत

    ग्वालियर के गोपाल मंदिर में 100 करोड़ के गहनों से हुआ श्रृंगार, कड़ी सुरक्षा में दर्शन शुरू

    Bhopal Fake IAS Case: फर्जी ट्रेनी IAS तृप्ति सिंह और भाई 4 दिन की पुलिस रिमांड पर, 90 लाख की ठगी का खुलासा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.