नई दिल्ली : उत्तर पूर्व की दिल्ली के सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Tivari On Kejriwal) को सलाह दी है कि यह समय अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बहाना ढूंढने का नहीं दिल्ली में बाढ़ से पीड़ितों की जान माल की सुरक्षा का है इसलिए जिस तरह अन्य प्रदेश अपने प्रदेशवासियों की सुरक्षा की चिंता में दिन रात उपाय कर रहे हैं इस तरह दिल्ली वासियों की भी आपसे अपेक्षा है।

इसे भी पढ़ें – यमुना में जलस्तर 206 मीटर के पार, बाढ़ संभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने का काम शुरू

उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल बीते 8 साल में दिल्ली के नालों की गाद न निकल पाने की अपनी नाकामी को छुपाने के लिए हरियाणा पर दोषारोपण करने का कोई उपाय ढूंढ रहे हैं सच्चाई यह है कि बीते 8 साल में दिल्ली के नालों की समुचित सफाई व्यवस्था न होने के कारण ही दिल्ली में बाढ़ के हालात पैदा हुए। मनोज तिवारी ने कहा की दिल्ली सरकार और अरविंद केजरीवाल तथा उनके मंत्री फोटो खिंचवा कर अपनी जिम्मेदारी की इतिश्री करना चाहते हैं जो दिल्ली और दिल्ली वासियों के लिए चिंताजनक है।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका नहीं – अरविंद केजरीवाल

Tivari On Kejriwal – उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है और ना ही आरोप प्रत्यारोप का हर दल हर व्यक्ति की यही चिंता होनी चाहिए की किस तरह दिल्ली पर आई प्राकृतिक आपदा से दिल्ली वासियों को बचाया जा सके उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक श्वेत पत्र जारी कर दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि बाढ़ नियंत्रण के लिए बीते 8 साल में उन्होंने क्या-क्या उपाय किए और उस पर कितनी धनराशि खर्च की।

Share.
Exit mobile version