Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया
    • आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला
    • भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
    • CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’
    • पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव
    • MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने जारी किया नया कृषि रोडमैप
    • प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, April 13
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव

    पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके में भारी तनाव

    April 12, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    छतरपुर: छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया. परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. मामले में आईजी ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

    छतरपुर से 100 किलोमीटर दूर गौरिहार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अर्जुन श्रीवास के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत मिली कि पति-पत्नी (शिल्पी और अर्जुन ) लड़-झगड़ रहे हैं. डायल 112 उन्हें थाने लेकर आई. पुलिस उसे थाने में करीब 1 घंटे बैठाए रही. शाम 6:30 बजे पता चला कि युवक ने अपने खेत पर जहर खा लिया है. परिजन उसे पहले गौरिहार अस्पताल लेकर गए जहां से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मेडिकल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.

    परिजनों ने पुलिस पर लगाए सीसीटीवी फुटेज में हेरफेर करने के आरोप

    परिजनों ने पुलिस द्वारा जारी किए गए सीसीटीवी फुटेज में हेरफेर करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि फुटेज के लगभग 3 मिनट गायब किए गए हैं. घटना की सच्चाई छिपाने की कोशिश की जा रही है. इसको लेकर परिजन और स्थानीय लोगो ने गौरिहार में युवक का शव रखकर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उचित मुआवजे के साथ दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है.

    मृतक के चचेरे भाई अभिषेक श्रीवास का कहना है कि पुलिस उसके भाई को लगातार परेशान कर रही थी. जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में था. तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.

    छतरपुर जिले में 4 थानों में पुलिस प्रताड़ना से मौत

    छतरपुर में पुलिस प्रताड़ना के मामले में चार थानों की पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं. कुछ दिनों पहले राजनगर थाने में राजेश पटेल नामक शख्स ने थाने में फाँसी लगा ली थी. कोतवाली थाने में सुरेद्र सिंह की जहर खाने से मौत हो गई थी. चंदला थाने में पुलिस हिरासत में रामविशाल अहिरवार ने आत्महत्या कर ली थी.

    आईजी ने कहा, जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी

    वहीं कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने छतरपुर आए साग़र रेंज के आईजी मिथलेश शुक्ला ने जिले के अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग लेते हुए कहा, किसी थाने इलाके में अवैध काम पाया जाएगा तो थाना प्रभारी और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी. मेरी जानकारी जिले में ऐसे चार घटनाक्रम सामने आए हैं. जांच चल रही है, जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

    CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’

    MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने जारी किया नया कृषि रोडमैप

    प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

    सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात

    Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन से बैग छीना

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.