साल 2020 के चर्चित टिल्लू उर्फ प्रिंस हत्याकांड मामले में सोमवार को जांच ने नया मोड़ ले लिया. बड़ा गांव क्षेत्र स्थित दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर करीब 90 मीटर एरिया में निशान लगाकर (prince murder case) खुदाई का कार्य शुरू किया गया. पुलिस की मौजूदगी में मिलिंग मशीन के माध्यम से सड़क को तोड़कर गहराई तक जांच की जा रही है.

prince murder case – सूत्रों के अनुसार, पीपल के पेड़ के सामने वाली जगह पर पूर्व में सीपीआर मशीन के जरिए दो से तीन स्थानों को चिन्हित किया गया था. उन्हीं चिन्हित बिंदुओं की दिशा में सोमवार को मिलिंग मशीन द्वारा खुदाई प्रारंभ की गई.

इसे भी पढ़ें – मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्या मिलेगा न्याय?

इस मौके पर दौसा एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार, बांदीकुई थाना अधिकारी जहीर अब्बास सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी करते रहे. खुदाई के चलते हाईवे की पांच लाइनों में से तीन लाइनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जबकि दो लाइनों में यातायात संचालित किया गया. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा.

माता-पिता की आंखों में उम्मीद

वर्ष 2020 से अपने बेटे की तलाश में न्याय की आस लगाए बैठे टिल्लू उर्फ प्रिंस के माता-पिता की नजरें अब इस खुदाई पर टिकी हुई हैं. परिजन लगातार यह मांग करते रहे हैं कि उनके बेटे के शव की बरामदगी हो ताकि वे नम आंखों से अंतिम संस्कार कर सकें.

Share.
Exit mobile version