पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के पुरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान मे तीन खालिस्तानी (Three Terrorists Killed In Encounter) आतंकवादियों काे मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार तीनों पर पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने का आरोप था। बताया गया है कि तीनों आतंकी खालिस्तानी कमांडो फोर्स के हैं। मारे गए तीनो आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें – संभल में तीर्थ प्रकट हो रहे हैं मतलब भगवान कल्की अवतार लेने वाले हैं: आचार्य कृष्णम
Three Terrorists Killed In Encounter – पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अविनाश पांडे ने बताया कि मुठभेड़ में घायल तीनों आतंकियों को पूरनपुर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मारे गए आंतकियों में गुरदासपुर निवासी गुरविंदर सिंह (26), वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि (23) और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) शामिल हैं। यह एनकाउंटर पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।
इसे भी पढ़ें – महाकुंभ मेले में नाविकों की बल्ले-बल्ले, प्रशासन ने 50 फीसदी बढ़ाया नाव का किराया
रविवार रात में पुलिस को इन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। उन्होंने अनसुनी कर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों खालिस्तानी आतंकी मारे गए। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया,“ पाकिस्तान प्रायोजित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन मॉड्यूल सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुई, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी। यह आतंकी मॉड्यूल गुरदासपुर में पुलिस प्रतिष्ठानों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल है।

