अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात 10-12 वर्ष की एक मूक-बधिर बालिका के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने (Gang rape of deaf girl) दो घंटों के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि तीन युवक अजय, गणपत और जगदीश पड़ोस के गांव से पीड़िता के गांव में जुआ खेलने आए थे। रात को लौटते समय तीनों ने घर के पास खेल रही मूक-बधिर बालिका का अपहरण कर लिया। वे उसे मक्के के खेत में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके स्वजन को थाने ले आई।

Gang rape of deaf girl – पीड़िता मूक-बधिर होने के कारण सांकेतिक भाषा की एक महिला विशेषज्ञ को बुलाकर अपराधियों का ब्यौरा जुटाया गया। बालिका और स्वजन के बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पड़ोसी गांव से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

 

Share.
Exit mobile version