नर्मदापुरम : इटारसी की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. फैक्ट्री को यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई. यह मेल सोमवार की देर रात फैक्ट्री के ऑफिशियल ईमेल पर आया था. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं. इससे पहले भी इटारसी (threat to bomb) आयुध निर्माण फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. बीते आठ महीन में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को उड़ाने की दूसरी बार धमकी मिली है. इस तरह की धमकी सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है. यहां भारतीय सेना के लिए बम-बारूद और मिसाइल बनाई जाती है.

इटारसी एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि “धमकी भरा ईमेल रात में मिला था. इसकी गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग के लिए भेजा गया है. सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री के प्रवेश और निकास बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.”

threat to bomb – धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं. वहीं, पथरौटा, इटारसी, रामपुर और तवानगर थाने की पुलिस फोर्स तुरंत फैक्ट्री पहुंची और घेराबंदी कर पूरी फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इस दौरान मौके पर एएसपी अभिषेक राजन सहित आला अधिकारी मौजूद रहे.

Share.
Exit mobile version