Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Punjab Politics: अश्वनी शर्मा का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, खुली चुनौती देकर बढ़ाया सियासी पारा
    • Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना प्यार
    • PSEB Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंजाब बोर्ड का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी किए नए निर्देश
    • Ludhiana News: लुधियाना के छात्र ने ICC T-20 World Cup में रचा इतिहास, स्कूल और शहर का नाम किया रोशन
    • Deoghar Municipal Election: निर्दलीय उम्मीदवारों पर दांव लगा रहीं सियासी पार्टियां, देवघर में ‘सपोर्ट पॉलिटिक्स’ से बढ़ा तनाव
    • लापरवाही की हद: 17 महीने बाद भी छात्रों से दूर हाईटेक लैब, स्टाफ के अभाव में धूल फांक रहे लाखों के कंप्यूटर
    • Palamu Police Poster War: नक्सलियों के बाद अब सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस का ‘पोस्टर वॉर’
    • Khunti News: खूंटी में फुलकू नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘केरल का कश्मीर’ है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, दोस्तों संग प्लान करें ट्रिप

    ‘केरल का कश्मीर’ है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, दोस्तों संग प्लान करें ट्रिप

    January 27, 2025 लाइफ स्टाइल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए कुछ फुर्सत के पल निकालना बड़ा मुश्किल काम लगता है. लेकिन बिजी शेड्यूल के बीच दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अलग ही मजा होता है. अगर आप भी अपनी डेली लाइफ से कुछ समय का ब्रेक लेकर एक शांत जगह पर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो केरल में एक ऐसा हिल स्टेशन हैं, जिसपर प्रकृति बहुत ही मेहरबान हैं. यहां के खूबसूरत नजारे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे.

    केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सिर्फ 3 घंटे दूर पोनमुडी में आप दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय कर सकते हैं. यही नहीं, ये स्पॉट इतना ज्यादा खूबसूरत है कि इसे ‘केरल का कश्मीर’ भी कहा जाता है. अगर आप नेचर लवर हैं और एडवेंचर करना चाहते हैं तो पोनमुडी आपके लिए एक परफेक्ट स्पॉट है. यहां आप प्रकृति के मनमोहक नजारों का आनंद उठाते हुए ट्रेकिंग भी कर सकते हैं.

    पोनमुडी तिरुवनंतपुरम से दो-लेन हाईवे (SH2 और SH 45) के जरिये जुड़ा हुआ है. अनापारा से शुरू होने वाले आखिरी के 18 किलोमीटर के सफर में आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे देखने को मिलेंगे. दरअसल, ये रास्ता पहाड़ों और चाय बागानों से होकर गुजरता है, जिसकी वजह से यहां लोगों को खूबसूरत व्यू देखने को मिलता है. पोनमुडी बैकपैकिंग और ट्रैकिंग के लिए भी एक लोकप्रिय स्थान है. यहां साल भर मौसम सुहावना रहता है.

    पोनमुडी में घूमने लायक जगहें

    पोनमुडी में आप पेप्पारा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, इको पॉइंट और तरह-तरह के ट्रैकिंग स्पॉट्स को एक्स्प्लोर कर सकते हैं. धुंध से घिरी हुईं घाटियां टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करती हैं. अगर आप पोनमुडी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कल्लार नदी के पास गोल्डन वैली जरूर घूमने जाएं. टूरिस्ट्स को यहां एक हिरण पार्क और चमकीले रंगों में रंगे लकड़ी और पत्थर के कॉटेज मिल सकते हैं.

    हिल स्टेशन से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित पोनमुडी वॉटरफॉल है. इसके अलावा पोनमुडी रिज़ॉर्ट से लगभग 3 किलोमीटर दूर डियर पार्क भी है. साथ ही मीनमुट्टी वॉटरफॉल कल्लार में रोड से लगभग 3 किलोमीटर दूर है. वहीं, पेप्पारा वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी की बात करें तो ये पोनमुडी के बाहरी इलाके में मौजूद है, जहां एशियाई हाथी, सांभर, तेंदुआ, शेर-पूंछ वाले मकाक, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल जैसे जंगली जानवर और पक्षी देखने को मिलेंगे.

    यहां अगस्त्यरकूडम भी है, जो फेमस टूरिस्ट स्पॉट है. ये पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, जिसकी ऊंचाई 1868 मीटर है. ये चोटी अपने जंगल के लिए जानी जाती है और केवल वन विभाग की इजाजत से ही इस तक पहुंचा जा सकता है. अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व भी काफी मशहूर है जो नेय्यर, पेप्पारा, शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्यों और अचेनकोइल, थेनमाला, कोन्नी, पुनालुर और तिरुवनंतपुरम के डिवीजनों को कवर करता है.

    कैसे पहुंचें पोनमुडी?

    पोनमुडी हिल स्टेशन रोड नेटवर्क द्वारा तिरुवनंतपुरम और केरल के अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. तिरुवनंतपुरम और विथुरा में मेन बस स्टैंड से पोनमुडी के लिए समय-समय पर बसें चलती हैं. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेशन और एयरपोर्ट से आपको पोनमुडी के लिए आसानी से टैक्सियां मिल जाएंगी. पोनमुडी से सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    घर पर बनाएं बाजार जैसा क्रीमी हाई प्रोटीन पास्ता, नोट करें शेफ की सीक्रेट रेसिपी

    Glowing Skin Tips: चेहरे पर आएगा कुदरती नूर! ये 5 चीजें अपनाएं, बिना मेकअप भी फोटो में दिखेंगी कमाल

    Baba Ramdev Kidney Tips: किडनी की हर समस्या का समाधान, बाबा रामदेव ने बताए रामबाण आयुर्वेदिक उपाय

    अब पुराने हुए गुलाब और रिंग! इन यूनिक गिफ्ट्स के साथ कहें दिल की बात, पक्का मिलेगा ‘Yes’

    वैलेंटाइन डे स्किन केयर : चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक

    दूध से ज्यादा कैल्शियम देगा ये एक खास जूस, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया सीक्रेट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.