जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. शहर में आतंक मचाने वाले एक अंतर्राज्यीय बांग्लादेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया है. इस गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार (Bangladeshi thief gang busted) किया गया है. पुलिस को उनके पास से लगभग 20 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर और कैश मिला है. बस्तर एसपी ने प्रेस वार्ता कर चोरी के मामलों का खुलासा किया.
बस्तर में सूने घरों में चोरी का खुलासा: एसपी शलभ सिन्हा ने बताया “बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा, कंगोली, नाईकगुड़ा और बोधघाट थाना क्षेत्रों में सूने मकान को टारगेट कर सोना चांदी के जेवर औऱ चोरी की घटनाएं सामने आई थी. इन मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई. लगातार 6 चोरियों के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की. पुलिस और सायबर पुलिस की टीम जांच कर रही थी. जांच में खुलासा हुआ कि सभी वारदातें एक ही तरीके से की गई थी. शातिर गिरोह का तरीका यह था कि वे चोरी के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) भी निकाल कर ले जाते थे और उसे तालाब में फेंक देते थे.
बांगलादेशी नागरिक, ओडिशा में रहते, बस्तर में चोरी: एसपी ने आगे बताया “सीसीटीवी और मोबाइल इनपुट के आधार पर दो संदिग्धों के बारे में पता चला, जो ओडिशा में रहते हैं और बस्तर आना जाना करते हैं. इनके बारे में जांच करने पर सासाहांडी, कोरापुट पुलिस की मदद से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की (Bangladeshi thief gang busted) बात कबूली है. चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले ये दोनों आरोपी आबुर शेख उर्फ बाबू शेख और बबलू चंद्र दास मूल रूप से बांग्लादेश के निवासी हैं.
