Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल
    • जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं ‘प्रतीक्षा’: सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया विवाह
    • गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव
    • बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त
    • मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल में छोड़ा
    • बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, चलेंगी 40 अतिरिक्त ट्रेनें
    • देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— “सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ का गबन”
    • मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की चेतावनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा मिडल ईस्ट

    दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा मिडल ईस्ट

    March 10, 2026 विदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. 28 फरवरी से अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से शुरू हुई इस जंग का आज 11वां दिन है और इसका दायरा लगातार (Iran attacked 11 countries in 11 days) बढ़ता जा रहा है. अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है.

    इजराइल पर लगातार मिसाइल हमले

    ईरान लगातार इजराइल पर मिसाइल हमले कर रहा है. रिशोन लेजियोन शहर पर क्लस्टर बम से हमले का भी दावा किया गया है, जिससे इलाके में भारी दहशत फैल गई है. ईरान की सेना इजराइल की राजधानी तेल अवीव से लेकर अन्य शहरों पर लगातार हमले कर रही है. ईरान उनके सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. ईरान का दावा है कि उसने इजराइल को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. साथ ही इजराइल के सैकड़ों सैनिकों को भी मार गिराया है.

    सऊदी अरब के तेल ढांचे पर असर

    ईरानी हमलों के कारण सऊदी अरब के ऊर्जा ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है. ईरान के बढ़ते हमलों को देखते हुए सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको को अपनी रास तनूरा रिफाइनरी में उत्पादन रोकना पड़ा. वहीं सऊदी एयर डिफेंस ने शायबा ऑयल फील्ड की ओर बढ़ रहे चार ड्रोन मार गिराने का दावा किया है. अभी तक ईरान ही सऊदी अरब पर भारी पड़ता दिख रहा है.

    UAE पर बड़े पैमाने पर हमले

    ईरान ने मिडिल ईस्ट में सबसे बुरा हाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का किया है. संयुक्त अरब अमीरात पर अब तक 1400 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे जाने का दावा किया गया है. रविवार को ईरान ने यूएई पर 16 बैलिस्टिक मिसाइल और 200 ड्रोन से हमला किया. इससे पहले शनिवार को दुबई एयरपोर्ट के पास धमाके की खबर आई थी और पिछले हफ्ते दुबई में अमेरिकी कॉन्सुलेट के बाहर ड्रोन अटैक के बाद आग लग गई थी.

    बहरीन में रिफाइनरी में आग, 32 घायल

    ईरान द्वारा बहरीन पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं. बहरीन में हुए ड्रोन हमले में 32 लोग घायल हो गए. एक हमले के बाद देश की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी में आग लगने की घटना भी सामने आई. ईरान के बढ़ते हमलों के बाद बहरीन ने अपना बचाव शुरू कर दिया है. लेकिन फिलहाल बहरीन ईरानी हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है.

    कतर के अमेरिकी एयरबेस को निशाना

    कतर में स्थित अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा अल उदीद एयर बेस भी ईरान के निशाने पर रहा. हालांकि कतर ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. वहीं (Iran attacked 11 countries in 11 days) ईरान का दावा है कि उसने कतर में मौजूद यूएस एंबेसी को खासा नुकसान पहुंचाया है. जिसके बाद एंबेसी को बंद कर दिया गया है.

    इराक में ऑयल फील्ड और एयरपोर्ट पर हमले

    इराक में अमेरिकी कंपनियों से जुड़ी ऑयल फील्ड्स और बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों की खबर है. ईरान ने ईराक में भी अमेरिकी ठिकानों पर खुलकर हमले कर रहा है. हाल में इरबिल में एक होटल को भी निशाना बनाए जाने की जानकारी सामने आई है. ईरान का कहना है कि वह अमेरिकी ठिकानों पर बमबारी जारी रखेगा.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती है वापसी

    नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के पीएम बालेन शाह की मनमानी पर बवाल! राष्ट्रपति से बनाई दूरी, जजों पर इस्तीफे का दबाव बनाने का लगा आरोप

    PoK चुनाव: PML-N ने जीतीं 9 सीटें, बिलावल की PPP को 4 पर संतोष; धांधली के आरोपों के बीच मरियम नवाज ने घेरा

    अमेरिका और ईरान की जंग से दहला मध्य पूर्व, अमेरिकी हथियारों की खपत के बीच ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क से बढ़ा वैश्विक संकट

    PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.