सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई यानी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई पर यौन दुराचार का आरोप लगाने वाली उच्चतम न्यायालय के पूर्व महिला कर्मचारी ने बहादुरगढ़ के नवीन कुमार नाम के शख्स से भी धोखाधड़ी कर रखी है|

इस सम्बंध में दिल्ली के तिलकनगर थाने में महिला के खिलाफ केस भी दर्ज है|

महिला ने पीड़ित युवक को कोर्ट में प्यादा या प्रोसेस सर्वर के पद पर नौकरी दिलवाने के लिए 50 हजार रुपये एडवांस के तौर पर लिये थे|और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी|

दिल्ली पुलिस ने 10 मार्च को महिला को गिरफ्तार किया था और 12 मार्च को उसे जमानत मिल गई थी|

आरोपी महिला की जमानत रद्द करवाने के लिए दिल्ली पुलिस ने याचिका दायर कर रखी है|

जिस पर कल पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी है| नवीन के परिजनों को बेटे की जान की चिंता सताए जा रही है|

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक : मोदी सरकार का तीन तलाक पर बड़ा फैसला

नवीन कुमार उर्फ रिंकू बहादुरगढ़ के जसौर खेड़ी गांव का रहने वाला है| वह आरोपी महिला से किसी जानकार के जरिए मिला था|

महिला ने सुप्रीम कोर्ट के सबसे बड़े जज की पीए बता कर नवीन को कोर्ट में प्यादा या प्रोसेस सर्वर की नौकरी दिलवाने की बात कही थी और यह सौदा 10 लाख रुपए में तय हुआ था| एडवांस के तौर पर नवीन कुमार ने महिला को 50 हजार रुपये भी दिए थे|

काफी समय बीत जाने के बाद जब नवीन को नौकरी नहीं मिली, तो उसने उक्त महिला से पैसे वापस करने की बात कही| तो महिला ने नवीन को पैसे लौटने की बजाय उसे जान से मारने और झूठे मामले में फंसने की धमकी दे डाली|

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें

नवीन ने 3 मार्च 2019 को दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था|

दिल्ली पुलिस ने भी तत्परता से कार्य करते हुए 10 मार्च को महिला को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 12 मार्च को उसे जमानत मिल गई|

Image Source : Google

Exit mobile version