Sukanya Samriddhi Yojana: हर माता-पिता की सबसे बड़ी प्राथमिकता अपनी संतान, विशेषकर बेटियों का भविष्य सुरक्षित करना होती है. जैसे-जैसे बेटियां बड़ी होती हैं, उनकी उच्च शिक्षा और विवाह से जुड़े भारी-भरकम खर्चों की चिंता माता-पिता को स्वाभाविक रूप से सताने लगती है. ऐसे में समय रहते एक मजबूत आर्थिक आधार तैयार करना बेहद जरूरी है. इस दिशा में भारत सरकार द्वारा संचालित ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ (SSY) एक बेहद सुरक्षित और शानदार विकल्प बनकर उभरी है.
अगर आप आज से ही योजनाबद्ध तरीके से निवेश शुरू करते हैं, तो रोजाना महज 200 रुपये की बचत आपको परिपक्वता (मैच्योरिटी) पर 40 लाख रुपये से अधिक का फंड दे सकती है. यह राशि आपकी बेटी के करियर को बिना किसी आर्थिक बाधा के नई उड़ान देने के लिए पर्याप्त है.
यदि आप रोजना 200 रुपये बचाकर सुकन्या समृद्धि योजना में लगाते हैं, तो महीने भर में आपका कुल निवेश 6,000 रुपये हो जाता है. इस योजना पर सरकार वर्तमान में 8.2 प्रतिशत की आकर्षक दर से सालाना ब्याज दे रही है. अगर इसी ब्याज दर को आधार मानकर लगातार 21 वर्षों के लिए निवेश के गणित को देखा जाए, तो स्थिति कुछ इस प्रकार होगी.
-
- महीने का निवेश: ₹6,000
-
- कुल निवेशित मूलधन: ₹15,12,000
-
- अनुमानित ब्याज (8.2% की दर से): ₹25,21,942
-
- मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम: ₹40,33,942 (लगभग 40.33 लाख रुपये)
Sukanya Samriddhi Yojana – एक बात ध्यान रखें सुकन्या समृद्धि योजना के वास्तविक नियमों के तहत खाता खुलने से लेकर केवल शुरुआती 15 वर्षों तक ही पैसा जमा करना होता है, जबकि खाता 21 वर्ष पूरे होने पर मैच्योर होता है. ऊपर दिया गया 40 लाख का आंकड़ा लगातार 21 वर्षों तक समान राशि के निवेश और 8.2% की ब्याज दर के अनुमानित कैलकुलेशन पर आधारित है


