हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं, क्योंकि वे मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते हैं. देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है. ऐसे में अगर आप सोमवार के दिन शिवजी की (Shiv Chalisa) कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन शिव चालीसा का पाठ जरूर करें. आइए पढ़ते हैं शिव चालीसा.
Shiv Chalisa – धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव चालीसा का पाठ करने से कई लाभ मिलते हैं जैसे तनाव और भय से मुक्ति, बाधाओं का दूर होना और मनोकामनाओं की पूर्ति आदि. शिव चालीसा को सोमवार के दिन पढ़ने से आर्थिक समृद्धि भी प्राप्त होती है, विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
