गूगल कंपनी का नया अपडेट दुनियाभर में एंड्रॉयड फोन चलाने वाले करोड़ों लोग को प्रभावित कर सकता है. अगर आपका फोन भी Android 12 या फिर इससे भी पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर (security of android users) काम कर रहा है तो आज की ये खबर खास आप लोगों के लिए है. गूगल के नए अपडेट की वजह से आप लोगों को फोन या तो अपडेट करना होगा, लेकिन अगर आपको कंपनी की तरफ से अपडेट नहीं मिला है तो समझिए कि अब आपके पुराने फोन को बदलने का समय आ गया है.

security of android users – दरअसल, गूगल की तरफ से एंड्रॉयड ऐप्स के काम करने के तरीके में बदलाव किया जा रहा है और इससे लाखों यूजर्स के ऐप फेल होने या यहां तक ​​कि सिक्योरिटी ब्रीच का भी खतरा पैदा हो सकता है. सिक्योरिटी ब्रीच का मतलब है कि कोई भी आपके डिवाइस की सिक्योरिटी को बायपास कर फोन का अनधिकृत एक्सेस (कंट्रोल) ले सकता है.

गूगल अपडेट से ये होगा फायदा

कंपनी अब Google Play Integrity API की ओर शिफ्ट हो रही है, ये एक खास टूल है. इस टूल की मदद से डेवलपर्स को बॉट्स और फ्रॉड आदि को डिटेक्ट करने में मदद मिलेगी. गूगल का दावा है कि जो ऐप्स इस नए सिस्टम का इस्तेमाल करेंगे उन्हें अनऑथोराइज्ड यूसेज से छुटकारा मिलेगा. इस नई टेक्नोलॉजी का फायदा तो है लेकिन पुराने वर्जन को सपोर्ट नहीं मिलने के वजह से एंड्रॉयड 13 से पुराने के वर्जन पर काम कर रहे लोगों की सिक्योरिटी पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं.

20 करोड़ यूजर्स होंगे प्रभावित

अब भी लगभग 20 करोड़ लोग एंड्रॉयड 12/12एल पर काम कर रहे हैं. यही नहीं गूगल ने इन वर्जन को सिक्योरिटी पैच भी देना बंद कर दिया है जिससे अब आपके फोन अनसेफ जोन में आ गया है. फोन अनसेफ होने का सीधा मतलब ये है कि साइबर अटैक का खतरा बढ़ गया है. इसका मतलब ये हुआ कि अब अगर आपको अपना सिक्योर रखना है तो आपको तुरंत फोन बदलने की जरूरत है.

Share.
Exit mobile version