रायपुर : शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में तीसरी बार इंटरनेशनल वनडे मैच का आयोजन 3 दिसंबर को है. 3 दिसंबर को होने वाले सेकेंड वनडे इंटरनेशनल मैच को लेकर सोमवार को पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ. खास तौर से एयरपोर्ट से लेकर होटल (second odi between India and south Africa) और स्टेडियम तक लगभग 1500 पुलिस के अधिकारी और जवान सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे.

second odi between India and south Africa – आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरजा शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक ली गई. बैठक में डीएसपी और एडिशनल एसपी लेवल के अधिकारी शामिल हुए. आईजी और डीआईजी ने सभी अफसरों को सुरक्षा जिम्मेदारी सौपने के साथ कई अहम दिशा निर्देश भी दिए.

रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि “3 दिसंबर 2025 को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सेकेंड वनडे जो डे नाइट होगा खेला जाएगा. दूसरे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम नवा रायपुर में आयोजित होना है. जिसको लेकर आज एक बैठक आयोजित की गई. मैच को देखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस के द्वारा सोमवार को एक प्रारंभिक मीटिंग ली गई.

 

Share.
Exit mobile version