उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रीति मर्डर केस ने हिला कर रख दिया है. एक पति ने तीन शादियां कीं और अपनी तीसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. उसके लाश के टुकड़े किए और एक-एक कर उसे जलाया. इस वारदात को अंजाम देने में आरोपी पति को उसके बेटे और दूसरी बीवी ने भी मदद की. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी (scary secret of blue box) पति रिटायर्ड रेलकर्मी है. उसका नाम राम सिंह है.

पुलिस जांच में सामने आया कि लगभग एक सप्ताह पहले राम सिंह और उसके बेटे ने कथित रूप से प्रीति की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद शव को नीले बक्से में रखकर जला दिया गया. जले हुए शव की राख और अवशेषों को बोरियों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई.

scary secret of blue box – घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब देर रात एक टैक्सी ड्राइवर ने सीपरी बाजार थाना पुलिस को सूचना दी. टैक्सी चालक ने बताया कि कुछ लोगों के कहने पर वह बृम्ह नगर इलाके से एक नीला बक्सा लेकर आया था, जिसमें से तेज बदबू आ रही थी और उसे मामला संदिग्ध लगा. चालक की सूचना पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और कोतवाली क्षेत्र स्थित रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह के मकान पर पहुंची.

पुलिस ने राम सिंह के बेटे नितिन से पूछताछ की. नितिन ने बताया कि उसके पिता राम सिंह रेलवे से रिटायर्ड हैं. सीपरी बाजार के बृम्ह नगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे. उसी मकान में प्रीति नाम की महिला भी बीते कुछ वर्षों से उनके साथ रह रही थी. नितिन ने स्वीकार किया कि वही यह बक्सा पिता के मकान से उठाकर लाया था. पुलिस ने जब मकान में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसे खोला, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. बक्से के भीतर जली हुई हड्डियां और मानव शव के अवशेष बरामद हुए.

Share.
Exit mobile version