कुछ शोज दिमाग से खेलते हैं और आपके सबकॉन्शियस में ऐसे छप जाते हैं कि आप उनको निकालने की जितनी भी कोशिश करें, वो निकलते नहीं. हॉरर के दीवाने हमेशा इसी खोज में रहते हैं कि कैसे कोई तगड़ा वेब सीरीज हाथ लगे और अंदर पड़ा सूखा आखिरकार खत्म हो. बॉलीवुड से इस मामले में उम्मीद कम रहती है, फिर भी जब ‘खौफ’ और ‘अधूरा’ जैसी सीरीज आती हैं (new name of fear) तो ज़रा राहत सी मिल जाती है.

‘हॉन्टिंग ऑफ द हिल हाउस’, ‘फ्रॉम’ और ‘आर्काइव 81’ जैसे शोज आपको अहसास दिलाते हैं कि हॉरर में भी एक्सप्लोर करने के लिए कितना कुछ है, बस करने की जरूरत है. मुझे हॉरर काफी पसंद है. हॉरर शोज का एक अलग ही क्रेज होता है और उसके ऊपर से अगर आपको पता लगे कि कोई ऐसी सीरीज आ रही है, जो ऐसी फिल्म की प्रीक्वल है, जिसने हॉरर को एक नई पहचान दी थी, तो ऐसे में उस शो को देखना तो बनता ही है. आज हम भी एक ऐसी ही हॉरर सीरीज के बारे में बात करेंगे.

इसे भी पढ़ें – पुष्पा के बाद अगला धमाका! अल्लू अर्जुन की ये फिल्म 2026 में मचाएगी धमाल

new name of fear – मेरी तरह फिल्मों और सीरीज के पीछे पागल हैं तो अबतक आप समझ ही गए होंगे कि हम किस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं. ये शो है जियो हॉटस्टार और HBO पर स्ट्रीम होने वाला ‘इट: वेल्कम टू डेरी’. इस शो के बारे में कुछ ऐसा था, जिसने इस शो को देखने के लिए मजबूर कर दिया. एक जोकर जो गटर में रहता है और बच्चों का मांस खाता है. वो 27 सालों तक सोता है और फिर से वापस आ जाता है.

जैसा की नाम से ही जाहिर है, कहानी है डेरी की. लेकिन ये वो डेरी नहीं, जिसके बारे में आपने 2017 में सुना था. ये डेरी अलग है, ये डेरी है 2017 में आई ‘इट’ फिल्म के 27 साल पहले की, जिसमें रह रहे पेनीवाइज के बारे में बहुत कम लोगों को पता है. इस सीरीज का लक्ष्य था, हमें ये बताना कि आखिर पेनीवाइज है क्या. वो क्लाउन क्यों बना और उसने यही गेटअप क्यों लिया. वो बच्चों को ही निशाना क्यों बनाता है और डेरी में क्या किसी को कुछ पता नहीं चलता. लेकिन इस शो ने उससे कहीं ज्यादा डिलिवर किया.

 

Share.
Exit mobile version