कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के निगहरा व सुनहरा गांव के बीच खेत में रखवाली करने वाले पति पत्नी की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे के अंदर ही हत्यारे तक पहुंच गई है। पिता और सौतेली मां की (murder of father and stepmother was revealed) हत्या उसके बेटे ने ही की थी। जिसका कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हांलाकि अभी पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा नही उठाया और शाम तक एसपी मामले का खुलासा करेंगे।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर, रतलाम में खाई में गिरी कार, 5 की मौत

murder of father and stepmother was revealed – बिजोरी गांव निवासी लल्लू राम कुशवाहा 40 साल अपनी पत्नी प्रभा कुशवाहा 35 साल व पुत्री रश्मि 13 साल के साथ निगरहा व सुनहरा गांव के बीच संत कुमार श्रीवास के खेत की रखवाली करता था। परिवार खेत में बने कच्चे मकान में रहते थे।

इसे भी पढ़ें – बिरसा मुंडा जयंती पर मध्य प्रदेश में बनेगा नया इतिहास, सेंट्रल जेल से 32 कैंदियों की होगी रिहाई

शुक्रवार की रात को पति पत्नी की किसी ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। सुबह लोगों ने दोनों के शव खेत के मकान में रक्तरंजित मिले थे। जिसके बाद सनसनी फैल गई थी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विशेषज्ञों से घटना स्थल की जांच कराते हुए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Share.
Exit mobile version