- महंगाई लगातार बना रही है नए रिकॉर्ड
रायबरेली। भारत में महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रोज़मर्रा की चीज़ें जैसे सब्ज़ी, फल, दूध के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल और डीजल की दाम में आग लगी हुई है। दिन दोगुनी रात चौगुनी गति से बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता परेशान है।
लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों का असर वाहन स्वामियों पर भी पढ़ रहा है। बढ़ती महंगाई का असर क्षेत्र की सब्जी मंडियों पर भी देखा जा रहा है।
जहां पर सब्जी के दामों में कई फ़ीसदी बेतहाशा वृद्धि हुई है। रोजमर्रा खाने की वस्तुओं पर भी महंगाई ने अपना जाल बिछा रखा है एवं रसोई गैस के दाम बढ़ने से महिलाओं को घर चलाने में दिक्कतें हो रही हैं।
मजदूर, किसान, बेरोजगार को भी इन समस्याओं का सामना कर रहा है। बढ़ती महंगाई से संघर्ष कर रही क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राम लाल अकेला ने कहा कि ‘दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही महंगाई में किसान भाइयों एवं आम जनमानस की समस्याओं पर यह मुर्दों की सरकार मौन है।’
साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि ‘मजदूर, किसान, बेरोजगार निरंतर इन समस्याओं से संघर्ष कर रहा है। परंतु सरकार अपनी हां में हां मिलाने में लगी हुई है।’