रीवा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम सबको साथ में लेकर चलते हैं। मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा, मप्र ग्रोथ का इंजन बन गया है। जब अधिकार नहीं, कर्तव्य का बोध हो तब रामराज्य होता है। भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान नहीं करते, सभी धर्मों की बात (The Engine Of Growth) करते हैं। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।
इसे भी पढ़ें – मप्र में राहुल की रैली में बैनर पर दिखी भाजपाई मंत्री की तस्वीर; कांग्रेस ने ‘मानवीय भूल’ बताया
रक्षा मंत्री सिंह गुरुवार को रीवा लोकसभा क्षेत्र में मऊगंज जिले के देवतालाब में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इकोनॉमी में भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। आज पांचवें स्थान पर है और 2024 के खत्म होते ही भारत टॉप तीन देशों में होगा। विश्व की कोई आर्थिक शक्ति बनेगा तो वह भारत बनेगा।
इसे भी पढ़ें – मप्र : मितेंद्र दर्शन सिंह बने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
The Engine Of Growth – राजनाथ सिंह ने कहा कि हम जो कहते हैं, वह करते हैं। हम सोच-समझ कर और नाप-तौल कर घोषणापत्र तैयार करते हैं। भाजपा 1984 से लगातार अपने घोषणापत्र में कहती चली आ रही है कि हमारी सरकार बनेगी, संसद के दोनों सदनों में हमें बहुमत मिलेगा तो अयोध्या की धरती पर भव्य राममंदिर बनाने से हमें दुनिया की कोई ताकत नहीं रोग पाएगी। यह हुआ है अदालत के फैसले से, लेकिन अवसर हम लोगों को मिला है। भगवान राम अपनी झोपड़ी से निकल कर अपने महल में स्थापित हो चुके हैं।