धमतरी : जिले में धर्मांतरण और महिला के अंतिम संस्कार को लेकर उपजा विवाद बैठकों और समझाइश के साथ खत्म हो गया है. दरअसल, ओडिशा सीमा से लगे ग्राम बोराई में एक महिला की मौत (dispute over) के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर क्रिसमस डे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. बताया जा रहा है कि साहू समाज की महिला ने कुछ वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपनाया था. निधन के बाद परिजन गांव में ही शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया.
इसे भी पढ़ें – सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद का दिख रहा असर, नहीं खुली दुकानें, कांकेर के आमाबेड़ा घटना का विरोध
विरोध के बाद परिजन शव को लेकर नगरी पहुंचे, जहां दफनाने के लिए गड्ढा भी खोदा गया. इसकी जानकारी मिलते ही नगरी नगर के लोगों ने भी वहां अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई, जिससे स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया. काफी देर चली बातचीत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया.
इसे भी पढ़ें – उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव, अब दोपहिया वाहन वाले परिवार भी होंगे पात्र
dispute over – वापस गांव पहुंचने के बाद देर रात क ग्राम स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में समाधान निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई. बताया जा रहा है कि बैठक में यह सहमति बनी कि यदि मृतिका का परिवार ईसाई धर्म को त्यागकर अपने मूल धर्म में वापस आता है और हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करता है, तभी गांव में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा, अन्यथा शव को दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. बैठक में बनी सहमति के बाद शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे शव को गांव के श्मशान घाट ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया.
