Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’
    • ‘पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध’; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील
    • बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?
    • दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
    • Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के ‘ग्रेटर इजराइल’ प्लान पर फिरेगा पानी
    • विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
    • फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पहलगाम से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा नहीं होगी कैंसिल, सरकार ने सिक्योरिटी के लिए बनाया ये नया प्लान

    पहलगाम से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा नहीं होगी कैंसिल, सरकार ने सिक्योरिटी के लिए बनाया ये नया प्लान

    April 24, 2025 धार्मिक 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद वहां अभी भी खौफ का माहौल कायम है. बेशक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. फिर भी लोगों के मन (Amarnath yatra will not be cancelled) में एक खौफ जरूर बरकरार है, जिसका नतीजा ये है कि कई टूरिस्ट्स ने अब कश्मीर घूमने की बुकिंग्स कैंसिल कर दी हैं. उधर तीन महीने बाद अमरनाथ यात्री भी होनी है. इसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमरनाथ यात्रा होगी या नहीं?

    Amarnath yatra will not be cancelled – इसका जवाब है- हां. आतंकी हमले के बावजूद 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा रद्द नहीं होगी. जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने कहा- श्रद्धालुओं को डरने की जरूरत नहीं है. सूत्रों के अनुसार 3 जुलाई से होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए नई सुरक्षा योजना लागू होगी.

    24 घंटे होगी निगरानी, बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था

    विशेष केंद्रीय कमांड सेंटर चौबीसों घंटे निगरानी करेगा. पहलगाम-सोनमर्ग में पर्यटकों की आवाजाही रोकी जा सकती है. सभी ट्रांजिट कैंपों पर कड़ी सुरक्षा होगी. ड्रोन और अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को और बढ़ाया जाएगा. यात्रा में आमतौर पर तैनात रहने वाले डेढ़ लाश सुरक्षा कर्मियों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा.

    क्या अमरनाथ यात्रा पर पड़ेगा इसका असर?

    दरअसल, अमरनाथ यात्रा में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. न सिर्फ अमरनाथ यात्रा बल्कि वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. बड़ी संख्या में पर्यटकों पर हुआ यह हमला लोगों में दहशत फैला रहा है.

    जानकारी में सामने आया है कि पहलगाम में हुए इस टेरर अटैक में लगभग 8 से 10 आतंकी शामिल थे, जिनमें से दो-तीन स्थानीय मददगार भी थे और 5 से 7 आतंकी पाकिस्तान मूल के थे. स्थानीय लोगों की मदद से ही इन्होंने इलाके में यह हमला किया. जानकारी में यह भी सामने आया है कि आतंकी स्थानीय भाषा में ही बातचीत कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो. इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई है. कई अन्य घायल हुए हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Som Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत आज, शाम को जलाएं यह विशेष दीपक, महादेव करेंगे हर मनोकामना पूरी

    Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीया

    सोया भाग्य जाग जाएगा! तिजोरी के पास रखें ये 3 चीजें, दक्षिण दिशा से खिंचा चला आएगा पैसा

    अयोध्या में रामनवमी की धूम, 2 दिन में पहुंचे 35 लाख श्रद्धालु, ‘सूर्य तिलक’ ने मोहा मन

    अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकामना

    अप्रैल 2026 में त्योहारों की झड़ी! हनुमान जयंती से लेकर ईद और बैसाखी तक; नोट कर लें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.