छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रहने वाली 4 युवतियों ने पड़ोसियों पर अचानक एसिड और ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन (girls got angry) लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद हंगामा मच गया. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

यह घटना रात करीब 9:30 बजे उस समय हुई. देखते ही देखते मामले की सूचना पूरे मोहल्ले में फैल गई और दर्जनों निवासी देर रात ही दुर्ग सिटी कोतवाली पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें – कांकेर जिले में स्वास्थ्य से जुड़े 179 पदों पर संविदा भर्ती, ANM, नर्सिंग ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट जैसे पद

सिद्धार्थ नगर के लोगों का कहना है कि इन लड़कियों की गतिविधियां बीते कई दिनों से मोहल्ले के वातावरण को प्रभावित कर रही थीं. उनके अनुसार, लड़कियां अक्सर बाहरी लड़कों को घर बुलाती थीं और देर रात तक नशे का सेवन करती थीं. इससे मोहल्ले के बच्चों पर गलत असर पड़ रहा था. निवासियों ने कई बार बातचीत की कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नहीं दिखा. आखिरकार कुछ लोगों ने सोमवार रात शांतिपूर्वक समझाने का फैसला किया.

girls got angry – प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कुछ बुजुर्ग और युवा युवतियों के घर पहुंचे, तो शुरुआत में बातचीत सामान्य रही. लेकिन जैसे ही उन्हें उनकी गतिविधियां बंद करने की सलाह दी गई, बहस शुरू हो गई. गुस्से में युवतियां अचानक घर के अंदर भागीं और कुछ देर बाद ब्लेड और एसिड युक्त टॉयलेट क्लीनर की बोतल लेकर बाहर आईं. लोगों के संभलने से पहले ही उन्होंने बाहर खड़े समूह पर केमिकल फेंक दिया.

Share.
Exit mobile version