इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर मंदिर परिसर (Temple Accident) में रामनवमी के दिन बावड़ी की छत गिरने के कारण हुए हादसे में आज सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गयी। राहत एवं बचाव कार्य सुबह भी जारी हैं।कम से कम एक दर्जन घायल यहां अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों के अनुसार कल देर रात तक 13 लोगों के शव कुए से निकाले गए थे। रात भर और सुबह तक चले राहत एवं बचाव कार्य में शवों की संख्या 35 हो गयी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अभी कुछ और लोगों के फसे होने की आशंका है और बावड़ी का पानी खाली करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – फोन कॉल और एसएमएस से तीन तलाक, शौहर के खिलाफ मामला दर्ज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुए हादसे में घायल एक दर्जन से अधिक लोगों को हालचाल जानने यहां अस्पताल पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान विशेष विमान से भोपाल से यहां पहुंचने के बाद एपल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उनके साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री
तुलसीराम सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों की स्थिति जानी। वे मरीजों से भी मिले और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि घायलों का बेहतर तरीके से इलाज किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत
Temple Accident – ज्ञात हो कि रामनवमी के अवसर पर एक निजी कॉलोनी में स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही थी। मंदिर परिसर में पुरानी बावड़ी थी। इसको छत बनाकर ढक दिया गया था। इस पर श्रद्धालु चला करते थे। कल पूजा अर्चना के दौरान अनेक लोग इस पर खड़े थे। तभी यह छत दिन में लगभग 12 बजे भर भराकर बावड़ी में गिर गयी। इसके बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। दोपहर में ही रस्सियों आदि की मदद से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए गए थे। मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस संपूर्ण मामले दंडाधिकारीय जांच के आदेश दे दिए हैं।