लोकसभा चुनाव के बीच पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक टिप्पणी शुरू हो चुकी है। तेलंगाना के सीएम और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस ने अपने शासनकाल में 80 बार किया संविधान संशोधन, विपक्ष कर रहा है लोगों को भ्रमित : गडकरी

सर्जिकल स्ट्राइक पर भी उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि सुरक्षा चूक की वजह से पुलवामा हमले हुए। वहीं, इसके बाद बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक का फायदा उठाया था। सीएम रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ भी या नहीं हुआ, हमें नहीं पता है।

किसी को इस बारे में नहीं पता है। रेवंत रेड्डी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए थे। वहीं, कई विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सबूतों को पेश करने के लिए कहा था।

Share.
Exit mobile version