आजकल हर कोई वायरलेस ईयरबड्स का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे म्यूजिक सुनने, वीडियो (Earbuds Audio Issue) देखने और कॉल करने में काफी आसानी होती है. लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि दोनों में से किसी एक ईयरबड से आवाज बहुत धीरे या कम सुनाई देने लगती है. ऐसे में अधिकतर लोग यह मान लेते हैं कि ईयरबड खराब हो गया है और वे नया खरीदने की सोचते हैं. जल्द बाजी में पैसे खर्च करने से बेहतर है कि आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर इसे चेक कर लें.

ईयरबड्स से आवाज कम आने का सबसे मुख्य कारण उनमें जमी गंदगी होती है. धूल या कान का मैल जमा होने से जाली बंद हो जाती है, जिसे साफ करने के लिए मुलायम और सूखे कपड़े या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें. सफाई करते वक्त किसी नुकीली चीज का प्रयोग करने से बचें ताकि ईयरबड्स को नुकसान न पहुंचे. इसके अलावा, यदि आपके TWS के साथ अलग-अलग साइज की सिलिकॉन ईयर-टिप मिलती हैं, तो सही साइज चुनें. ईयरबड ढीला होने पर भी आवाज कम लगती है, इसलिए कान के आकार के हिसाब से सही टिप लगाकर देखें.

 फोन की ऑडियो बैलेंस सेटिंग चेक करें  

कई बार ईयरबड में कोई तकनीकी खराबी नहीं होती, बल्कि फोन की Left-Right Audio Balance सेटिंग बदल जाती है. यदि स्लाइडर एक तरफ खिसक गया है, तो दूसरे ईयरबड की आवाज कम हो सकती है. इसके लिए फोन की Accessibility या Hearing सेटिंग्स में जाकर ऑडियो बैलेंस को (Earbuds Audio Issue) बीच में सेट करें. Vivo फोन में यह विकल्प ‘Shortcut and Accessibility > Accessibility > Audio Adjustment’ में और Samsung में ‘Settings > Accessibility > Hearing Enhancements’ में मिलता है. इन सभी तरीकों को आजमाने के बाद भी समस्या ठीक न हो, तो ब्लूटूथ लिस्ट से ईयरबड को ‘Forget’ करके दोबारा पेयर यानी रीसेट करें.

Share.
Exit mobile version