अमृतसर में गत दिन सरेआम शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक सरपंच जरमल सिंह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे। इस (case of public murder of sarpanch) मामले को लेकर भाजपा के तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।
तरुण चुग ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पंजाब में हिंसा और गोलियों का साया हर घर तक पहुंच चुका है और इसके लिए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार जिम्मेदार है। तरुण चुग ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में पंजाब के लोग पहले से कहीं अधिक डर और आतंक के माहौल में जी रहे हैं, जबकि उग्रवाद के चरम दौर में भी हालात इतने भयावह नहीं थे।
इसे भी पढ़ें – सरपंच हत्या मामले पर CM मान सख्त, DGP को तुरन्त कार्रवाई के दिए आदेश
उन्होंने कहा कि पंजाब अब खून और गोलियों का राज्य बनता जा रहा है, जहां गैंगस्टर और माफिया खुलेआम राज कर रहे हैं। तरुण चुग का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार गुपचुप तरीके से भ्रष्ट और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब में शासन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आर्थिक व प्रशासनिक हालात बेहद खराब हो चुके हैं।
case of public murder of sarpanch – भाजपा नेता ने दावा किया कि मौजूदा हालातों में प्रदेश के युवा, व्यापारी, महिलाएं और किसान सभी खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहे हैं। तरुण चुग ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब को बचाने के लिए अब केंद्र का दखल जरूरी हो गया है।


