आतिशी विवाद को लेकर राजनीति लगातार गरमाती जा रही है। जालंधर में एफआईआर दर्ज होने के बाद एक के बाद एक राजनीतिक नेता लाइव आकर इसकी निंदा कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा महासचिव तरुण चुघ का कड़ा बयान सामने आया है। तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी गुरुओं का अपमान करने (Tarun Chugh said on Atishi case) वालों को बचाने की शरणस्थली बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर गुरु साहिबानों का अपमान करने वाली आतिशी को बचाने के लिए झूठी FIR दर्ज करवा रही है।
Tarun Chugh said on Atishi case – चुघ ने कहा कि विधानसभा की हर कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड होता है और वह विधानसभा की आधिकारिक कार्यवाही का हिस्सा होता है। उन्होंने दावा किया कि खुद विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने स्वीकार किया है कि वीडियो उनके पास मौजूद हैं, जिनमें आतिशी द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
भाजपा महासचिव ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सच्चाई को दबाने की कोशिश कर रही है और पूरे मामले में राजनीतिक ड्रामा रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का अपमान करने वालों का बचाव किया जा रहा है और आतिशी को बचाने के लिए झूठी FIR दर्ज की जा रही है। तरुण चुघ ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी पहले दिल्ली में झूठ बोलती थी और अब पंजाब में भी वही रवैया अपना रही है। FIR का डर दिखाकर सच्चाई को दबाने और गुरुओं के अपमान के खिलाफ उठ रही आवाजों को दबाने की कोशिश की जा रही है।
