मुंबई : पिछले काफी समय से फिल्म अपूर्वा सुर्खियों में है। यह (Tara Sutaria) इसलिए खास है क्योंकि इसके जरिए तारा सुतारिया ने कदम रखा है और ऐसा पहली बार हुआ है, जब तारा का उनकी छवि से हटकर किरदार देखने को मिला है। फिल्म 15 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक बनर्जी और राजपाल यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है।
इसे भी पढ़ें – जाह्नवी कपूर के ऑफ शोल्डर लुक ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, फैंस के बीच बोल्डनेस का चलाया जादू
Tara Sutaria – सबसे पहले परिचय होता है 4 लुटेरों, जुगनू भैया (राजपाल), सूखा (अभिषेक), बिल्ला (सुमित गुलाटी) और छोटा (आदित्य गुप्ता) से। फिर एंट्री होती है अपूर्वा (तारा) की, जो अपने मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए सरकारी बस से आगरा जा रही है। इसी बीच गुंडे बस लूटकर अपूर्वा को अगवा कर लेते हैं। अब इन खूंखार दरिंदों के चंगुल से खुद को बचाने के लिए अपूर्वा किस तरह से संघर्ष करती है, यह आप फिल्म देखने के बाद जानेंगे।
इसे भी पढ़ें – सत्यभामा का धमाकेदार टीजर रिलीज, सख्त पुलिस अफसर के किरदार में काजल अग्रवाल ने किए खतरनाक स्टंट
तारा पहली बार ग्लैमरस किरदार से परे कुछ नया करती दिखीं। उन्होंने साबित कर दिया कि वह अच्छा अभिनय भी कर सकती हैं। तारा ये मौका भुनाने में कामयाब रहीं। अपूर्वा का दारोमदार उन्हीं के कंधों पर हैं और वो ही इसकी जान हैं।
बेशक यहां से हिंदी सिनेमा में उनकी नई पारी शुरू हो सकती है। अभिषेक, सुमित और राजपाल अपने- अपने किरदार में कहर हैं, वहीं तारा के मंगेतर बने धैर्य कारवा भी अपनी मनोदशाओं से प्रभावित करते हैं। राजपाल और अभिषेक ने अपने-अपने किरदार को इस कदर जीवंत बनाया कि उनके घिनौनेपन से नफरत होने लगती है। दोनों ने अपनी नकारात्मकता को खुलकर उभारा है। अभिषेक ने एक बार फिर प्रभावित किया है।

