Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » फोन पर बात करते Bus चला रहा था ड्राइवर! हादसे में 4 लोगों की मौत

    फोन पर बात करते Bus चला रहा था ड्राइवर! हादसे में 4 लोगों की मौत

    September 18, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    इंदौर : इंदौर-उज्जैन रोड पर बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। निजी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बेटों को कुचल दिया। माता-पिता और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे बेटे ने गुरुवार सुबह अस्पताल में (4 people died in accident) दम तोड़ दिया। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे के पीछे बस की तेज रफ्तार और लापरवाही जिम्मेदार है। बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम से रजिस्टर्ड है और यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के ऑफिस से ऑपरेट होती है।

    कैसे हुआ हादसा

    बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के मुताबिक, घटना धरमपुरी के पास रिंगनोदिया गांव की है। बस ने बाइक को सामने से टक्कर मारी। बाइक पर महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री सोलंकी, बेटे जिगर (15) और तेजस (10) सवार थे। महेंद्र, जयश्री और जिगर की मौके पर मौत हो गई। घायल तेजस ने अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि बस चालक मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। यात्रियों ने उसे कई बार स्पीड कम करने के लिए टोका, लेकिन उसने अनसुनी कर दी।

    चाय की दुकान से परिवार पालते थे महेंद्र

    वहीं मृतक महेंद्र सोलंकी के भांजे उमेश गौर ने पुलिस को बताया कि हादसा सामने से टक्कर होने की वजह से हुआ। उनके अनुसार, रिंगनोदिया के पास बस ने मामा महेंद्र की बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे पूरा परिवार सड़क पर गिर गया। तीन इमली इलाके के रहने वाले महेंद्र सोलंकी चाय की दुकान चलाकर परिवार का (4 people died in accident) भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वे पत्नी और बच्चों के साथ बड़े भाई से मिलने गए थे। लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उज्जैन व्यापार मेले ने रचा इतिहास, 41 हजार से ज्यादा वाहन बिके; सरकार को मिला ₹206 करोड़ का राजस्व

    राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार

    ‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

    ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत

    Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का ‘शक्ति प्रदर्शन’! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने 50 रुपये देकर पीछा छुड़ाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.