Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर
    • महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP
    • मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    • लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला
    • मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
    • दो दिवसीय प्रवास पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
    • करनाल में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, इलाके में पसरा सन्नाटा
    • गोहाना में फर्जी डिग्री के आधार पर 28 साल सरकारी नौकरी करने वाले रिटायर्ड प्रिंसिपल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा पर पटियाला में FIR, केजरीवाल पर किया था ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट

    भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा पर पटियाला में FIR, केजरीवाल पर किया था ‘आपत्तिजनक’ ट्वीट

    March 28, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पंजाब के पटियाला शहर में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tajinder Pal Bagga)  के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है। इसमें उनके खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। केजरीवाल ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर असंवेदनशील टिप्पणी की थी। एफआईआर के बाद तजिंदर (Tajinder Pal Bagga) का कहना है कि एक नहीं 100 एफआईआर करो। लेकिन अगर केजरीवाल हिंदुओं के नरसंहार को लेकर झूठ बोलेगा तो मैं यह कहूंगा। इतना ही नहीं पार्टी ने भी बग्गा का समर्थन किया है।

    इसे भी पढ़ें – गलती छुपाने में जुटे अरविन्द केजरीवाल, कहा कश्मीरी पंडितों पर नहीं,भाजपा पर हंस रहे थे

    Tajinder Pal Bagga  – तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने एफआईआर पर जवाब देते हुए लिखा, ‘एक नहीं 100 FIR करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा, अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मै बोलूंगा, चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं। मै केजरीवाल को छोड़ने वाला नही, नाक में नकेल डाल के रहूंगा उसके।’

    बग्गा के बयान का दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देखते हैं दिल्ली सीएम केजरीवाल कितने लोगों पर एफआईआर करवाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज देश का हर एक हिंदू आप के हिंदूविरोधी चेहरे को बेनकाब करने के लिए भाजपा के साथ खड़ा है, तजिंदर पाल सिंह बग्गा के साथ खड़ा है। देखते हैं कितनों पर FIR कराएंगे अरविंद केजरीवाल!’

    इसे भी पढ़ें – एम3एम फाउंडेशन का कार्यक्रम ‘लक्ष्य’, उभरते एथलीटों के लिए आशा की किरण

    इससे पहले तजिंदर बग्गा ने 25 मार्च को दिल्ली के सीएम के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि जब 10 लाख ….. मरते होंगे तो एक अरविंद केजरीवाल पैदा होता होगा। उन्होंने यह टिप्पणी दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल द्वारा कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मजाक उड़ाने को लेकर की थी, जिसे फिल्म द कश्मीर फाइल्स में दिखाया गया है। बग्गा की इसी टिप्पणी को लेकर उनपर एफआईआर दर्ज की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने उठाई 21 साल में चुनाव की मांग

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.