#mpnews

भोपाल : बॉलीवुड स्टार सलमान खान की राम मंदिर स्पेशल एडिशन घड़ी को लेकर नया विवाद शुरु हो गया है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ और शरीयत का उल्लंघन बताया है। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सलमान के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने मौलाना के विरोध को फिजूल बताया है। भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा- “राम सबके हैं, सलमान खान ने कोई गलती नहीं की है। मौलानाओं को बस हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का मौका चाहिए। जो मौलाना इस विवाद को […]

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है. युवक की पत्नी के 3-4 बॉयफ्रेंड है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर एक बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है. युवक ने बताया कि पत्नी का एक बॉयफ्रेंड उसे हत्या की धमकी भी दे रहा है. ऐसे में जब पुलिस ने युवक की बात को गंभीरता से नहीं सुना तो फिर परेशान होकर फूलबाग चौराहे पर CM के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गया और CM डॉ मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है. ग्वालियर के एबी रोड स्थित मेंहदी वाला सैय्यद इलाके में रहने […]

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक नवजात शिशु की जन्म लेते ही मौत हो गई. दरअसल, एक गर्भवती महिला को लेबर पैन के वक्त दो बार अस्पताल से लौटा दिया गया, जिसकी डिलीवरी के बाद उसके नवजात शिशु की मौत हो गई. अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी शुक्रवार को दी. उन्होंने बताया कि यह घटना 23 और 24 मार्च की रात सैलाना कस्बे से सामने आई, जहां तीसरी बार महिला को अस्पताल ले जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. सैलाना के उपमंडल मजिस्ट्रेट मनीष जैन ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 9 बजे सैलाना के […]

मध्य प्रदेश के भोपाल में शादी का झांसा देकर महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ संबध बनाने के आरोप में एक लेफ्टिनेंट कर्नल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल वरुण प्रताप सिंह के खिलाफ 42 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. FIR के मुताबिक आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा. भोपाल पुलिस की महिला सुरक्षा सहायक आयुक्त (Women Safety Assistant Commissioner) निधि सक्सेना ने […]

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की डबल बेंच ने भिंड जिले के केंद्रीय विद्यालय में महिला के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में बड़ा अहम आदेश दिया है. कोर्ट ने महिला के स्कूल प्राचार्य पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विशाखा कमेटी को निर्देशित किया है. मामले पर विद्यालय की आंतरिक कमेटी महिला शिक्षिका के द्वारा की गई शिकायत पर विचार विमर्श करेगी. फिर मामले से संबंधित सभी को अपना अपना पक्ष रखने का अवसर देते हुए फाइनल रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कानून के तहत […]

प्यार कब, कैसे और कहीं भी और किसी से भी हो सकता है. आजकल लड़क-लड़की और लड़के-लड़के में भी प्यार होने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. जहां कई लोग इस तरह के रिश्तों का विरोध करते हैं तो वहीं कुछ लोग इस रिश्ते को स्वीकार भी करते हैं. मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ. दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली. परिवार वालों ने भी इस शादी को न सिर्फ माना, बल्कि बहू का भव्य स्वागत भी किया. मामला नौगांव थाना क्षेत्र का गांव दौरिया का है. यह गांव एक अनूठी प्रेम कहानी […]

भारत अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में पहचाना जाता है, लेकिन सामाजिक कुरीतियां आज भी मानवता को शर्मसार कर रही हैं. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पौंडी ग्राम पंचायत के चपोद गांव में सामने आया, जहां जातिगत भेदभाव के कारण एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार 24 घंटे तक रुका रहा. इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार हुआ. चपोद गांव के शिवकुमार चौधरी का निधन 25 मार्च हो गया था, जो कि अनुसूचित जाति से आते है. उनकी मृत्यु के बाद […]

नीमच : नवीन कृषि उपज मंडी चंगेरा में व्यापारियों के लिए गोदाम नीलामी की प्रक्रिया को एसडीएम संजीव साहू ने निरस्त कर दिया है। गोदाम के आवंटन में लाखों के लेन-देन की खबर सामने आने के बाद कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने हस्तक्षेप किया है। अगर शुक्रवार को मंडी में नीलामी होती तो शासन को 15 से 20 करोड़ रूपए के राजस्व की हानि होने की आशंका जताई गई थी। कृषि उपज मंडी कमेटी द्वारा 26 मार्च 2025 से नवीन मंडी में गोदाम आवंटन की प्रक्रिया खुली बोली के जरिए शुरू की गई थी। दो दिन तक तो प्रक्रिया में पारदर्शिता […]

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। जहां स्कूलों में शौचालय निर्माण कार्य में जमकर धांधली के आरोप लगे हैं।84 लाख रुपए से अधिक की राशि से बनाये जा रहे शौचालय में गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य और जमकर कमीशनखोरी हुई है,स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक यंत्री  राजेन्द्र समाधिया ने कहा कि निरीक्षण के दौरान हमने भी देखा गुणवत्ताहीन कार्य, जिला परियोजना समन्वयक फूल सिंह दिनकर को तो ये भी पता नहीं कि जिले के स्कूलों में कितने शौचालय के निर्माण हो रहा है और कितने रुपए एक शौचालय के लिए स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने […]

मुरैना : मुरैना में देर रात वन विभाग की टीम ने जौरा रोड़ से अवैध चंबल रेत से भरा डंपर जब्त किया और इसे कोतवाली थाने में रखवाया। इसी दौरान ड्राइवर ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। ड्राइवर ने मीडिया को बताया कि ट्रक बंकू कंसाना का है। बंकू कंसाना मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना का बेटा है। वही हाल ही में मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने भोपाल में बयान दिया था कि रेत माफिया नहीं पेट माफिया है। लेकिन आज जो डंपर पकड़ा उससे साफ जाहिर हो रहा है कि मुरैना में इनके लोग ही रेत का बड़ा […]