#mpnews

मध्य प्रदेश डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. खेत में फसल काटने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए. इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का डिंडोरी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, देवरी कला गांव के रहने वाले फगुआ धुर्वे अपने साथियों के साथ शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव आए हुए थे. यहां वह दो दिनों से गेहूं के […]

कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि इस पार्टी के राज में बने वक्फ कानून में देश की संघीय व्यवस्था और न्यायपालिका का मजाक बनाया गया था. सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के बनाए गए वक्फ कानून में देश की संघीय व्यवस्था के साथ ही न्यायपालिका का भी मजाक बनाया गया था. उन्होंने कहा कि यह देश का एकमात्र कानून था, जिसके तहत वक्फ बोर्ड के फैसलों को न्यायपालिका में चुनौती नहीं दी जा सकती थी. मोहन यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी की […]

मध्य प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल, 2025 से 19 धार्मिक शहरों और ग्राम पंचायतों में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. जन आस्था का सम्मान करने और नशा मुक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिए गए इस निर्णय को राज्य मंत्रिमंडल ने 24 जनवरी, 2025 को लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में एक बैठक के दौरान मंजूरी दी थी. निर्णय के अनुसार उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की संपूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमान कलां, बरमान खुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत […]

मध्य प्रदेश के खजुराहो से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक हनुमान मंदिर गया. वहां से गदा उठा लाया. इसी गदा से अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बचाव करने चचेरा भाई आया तो उस पर भी गदा से वार कर दिया. वह जख्मी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. घटना भरवां गांव की है. आरोपी का नाम रामपाल है और वह मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. सोमवार सुबह उसने पिता मलकूराम की गदा से वार कर हत्या […]

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। जनता को साथ लेकर प्रदेश के चहुँमुखी विकास की ओर हम आगे बढ़ रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण में भी प्रदेश की जनता को जोड़ते हुए उनसे सुझाव आमंत्रित किये गये। प्रदेश में सभी प्रमुख त्यौहार भी प्रदेशवासियों को साथ लेकर मनाने की शुरूआत की गई है। अब 30 मार्च से प्रारंभ हुए राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान में भी जन-भागीदारी को प्राथमिकता के साथ जोड़ा गया है। जल संकट को दूर करने बारिश के जल को अधिक […]

उज्जैन। भारतीय नववर्ष (नव संवत्सर) चैत्र शुक्ल प्रतिपदा और गुड़ी पड़वा के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 मार्च की सुबह उज्जैन के दत्त अखाड़े पहुंचे। उन्होंने यहां मां क्षिप्रा के तट पर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ-साथ उन्होंने विक्रम ध्वज और गुड़ी का पूजन कर सभी को नए साल की बधाई दी। उन्होंने यहां नौका विहार किया और पीठाधीश्वर संत सुंदरपुरी महाराज जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह उत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सम्राट विक्रमादित्य के ध्वज का भी आज लोकार्पण किया। […]

 इटारसी। शनिवार- रविवार की दरमियानी रात शहर के नेहरूगंज इलाके में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। हादसे के दौरान एक घर में सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग की आग की लपटों में घिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग इतनी भीषण थी कि इटारसी, आयुध निर्माणी और नर्मदापुरम की 20 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार नेहरूगंज इलाके में खपरैल मकान में रहने वाले दिव्यांग राजेंद्र सिंह राजपूत के कच्चे मकान में लगी, आग की लपटों ने […]

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी इस समय सुर्खियों में हैं. अब उन्हें पुलिस उनके घर से गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, जहां उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई. इसी बीच आशीष चतुर्वेदी पर आरोप लगा है कि उन्होंने झांसी रोड थाने के सब इंस्पेक्टर आशीष शर्मा पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि हमला उस वक्त किया गया जब आशीष को कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट पर पुलिस तलब करने उनके घर पहुंची थी. उन्हें बताया गया कि पुलिस कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट तामील कराने के लिए आई है और उन्हें गिरफ्तार […]

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जल संसाधनों का संरक्षण और पुनर्निमाण आवश्यक है। प्रदेश की नदियां, सरोवर और अन्य जल स्त्रोत हमारे जीवन के आधार हैं। इनके संरक्षण, पुनर्जीवन और प्रभावी प्रबंधन के लिए सरकार और समाज दोनों सजग रहें, यह आवश्यक है। इस उद्देश्य से प्रदेश में तीन माह अवधि का जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हो रहा है। प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक राज्य स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार की शाम मंत्रालय से […]

सागर : मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर मिसाल कायम करते हुए सागर जिले की खुरई की रहने वाली बुजुर्ग महिला कलाबाई की नवरात्रि यादगार बना दी। नेता प्रतिपक्ष ने अपने वादे के मुताबिक आज अंशुल सिंह के माध्यम से वृद्ध कलाबाई के घर पूरे महीने का राशन पहुंचाया, साथ ही नवरात्रि के लिए साड़ी और चप्पल भी भेंट की। दरअसल उमंग सिंघार पिछले महीने सागर जिले के दौरे पर थे। वहां एक कार्यक्रम के दौरान खुरई की एक वृद्ध महिला कलाबाई ने उमंग सिंघार के सामने रोते हुए अपना दुख व्यक्त किया और आर्थिक हालात खराब […]